IND vs AUS: दूसरे टी-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
India vs Australia 2nd T20 Live Cricket Score: सिडनी में खेले गए दूसरे औरॉ निर्णायक मुकाबले को जीत भारत ने तीन मैच की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से वन-डे सीरीज अपने नाम की थी। यह भारत की लगातार 10वीं टी-20 जीत है, इसी के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया, जिसने 2018 में लगातार नौ इंटरनेशनल टी-20 मैच जीता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
डीविलियर्स स्टाइल में छक्का मारने के बाद उन्हें रात में मैसेज करेंगे कोहली
मैच के बाद इसका खुलासा खुद कप्तान कोहली ने कियाVirat Kohli or AB de Villiers? 🤯
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2020
Ridiculous shot from the Indian skipper! #AUSvIND pic.twitter.com/6g8xY8ihIj
भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड
Most consecutive wins in T20Is
— Deepu Narayanan (@deeputalks) December 6, 2020
12 Afghanistan (2018-19)
11 Afghanistan (2016-17)
09 Pakistan (2018)
09 India (2020) *
- 10th successive win away from home for India in T20Is (3 in WI, 5 in NZ & 2 in Aus)#AUSvsIND
ऑस्ट्रेलिया में दूसरा सफलतम रन चेज
Highest successful run chases in Australia (T20I)
— Cricbuzz (@cricbuzz) December 6, 2020
198 Ind vs Aus SCG 2016
195 Ind vs Aus SCG 2020 *
174 SL vs Aus Geelong 2017
169 SL vs Aus MCG 2017#AUSvIND
ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 195 रन का लक्ष्य
मैच में टॉस गंवाकर ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 194/5 का स्कोर खड़ा किया था। नियमित कप्तान आरोन फिंच की गैरमौजूदगी में टीम के अगुवा बने विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने अर्धशतक जमाया तो स्टीव स्मिथ ने भी 46 रन की पारी खेली, लेकिन धवन का अर्धशतक और अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या के नाबाद 42 रन के बूते भारत ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बना ली।हार्दिक पांड्या ने जिताया मैच
19.4 ओवर में ही भारत ने साधा 194 रन का विशाल लक्ष्य। डेनियल सैम्स की दूसरी और चौथी बॉल पर पांड्या ने छक्का मारकर भारतीय टीम को यह यादगार जीत दिलाई।That's as clutch as they come from Hardik Pandya! 💥💥💥
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2020
Final scorecard: https://t.co/KEpZrVTqWs#AUSvIND pic.twitter.com/hbf5u37gqP
आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए
पांड्या ने लगातार दो चौके मारे और भारत की मैच में वापसी। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 181/4 हार्दिक पांड्या (28) और श्रेयस अय्यर (12)दो ओवर में 25 रन चाहिए
12 रन का बढ़िया ओवर। अय्यर ने जंपा को एक छक्का और एक चौका मारा। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 170/4 हार्दिक पांड्या (17) और श्रेयस अय्यर (12)अब तीन ओवर में 37 रन चाहिए
ओवर से 9 रन और एक विकेट। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 158/4 हार्दिक पांड्या (16) और श्रेयस अय्यर (1)विराट कोहली आउट
भारत का सबसे बड़ा विकेट गिरा। गेयर बदल चुके कोहली खतरनाक दिख रहे थे। 16.1 ओवर में डेनियल सैम्स ने विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों लपकवाया। कोहली की 24 गेंद में 40 रन की पारी के अंत के बाद टीम इंडिया पर दबाव बेहद बढ़ा। श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज।What a time to get wicket No.1 - and what a player to get too! Bravo Daniel Sams!
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2020
Watch the finish on @FoxCricket and @kayosports: https://t.co/KEpZrVTqWs pic.twitter.com/k5aMKGWJ4G