फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia 1st Test Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch IND vs AUS Today Match

IND vs AUS Test Live Streaming: नागपुर में होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज, जानें कब-कहां देखें पहला टेस्ट

Thu, 09 Feb 2023 08:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 08:20 AM IST
सार

India vs Australia (IND vs AUS) 1st Test Live Streaming, Telecast: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के सभी मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी बेहद अहम हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा भी कई टीमें इस सीरीज पर अपनी नजर बनाए रखेंगी। यहां हम बता रहे हैं कि आप इस टेस्ट सीरीज के मुकाबले कहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
India vs Australia 1st Test Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch IND vs AUS Today Match
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला गुरुवार से नागपुर में शुरू हो रहा है। चार मैच की यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी बेहद अहम है। ऐसे में दोनों टीमें चाहेंगी की जीत के साथ ही सीरीज का आगाज करें। अगर भारत यह सीरीज हार जाता है तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो जाएगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 4-0 के अंतर से हारने पर फाइनल की रेस से बाहर हो सकता है। फिलहाल दोनों टीमें फाइनल की रेस में बनी हुई हैं। 
विज्ञापन


दोनों टीमें इस सीरीज में जीत हासिल करने के लिए पूरा दम खम लगा देंगी। सीरीज शुरू होने से पहले ही दोनों तरफ से जमकर बयानबाजी हुई है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने इसके लिए जमकर मेहनत भी की है। ऐसे में इस सीरीज का रोमांचक होना लाजिमी है। आइए जानते हैं पहले टेस्ट के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन

कब है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच नौ फरवरी यानि गुरुवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस सुबह नौ बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो टीवी पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह के शुल्क की आवश्यक्ता नहीं होती है। अगर आपके घर में टाटा स्काई का कनेक्शन है तो आप टाटा प्ले एप पर भी यह मैच देख सकते हैं। इसके लिए भी आपको अतिरिक्त शुल्क की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलियाः डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed