फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वार्नर-फिंच के नाबाद शतक से टीम इंडिया की शर्मनाक हार, कंगारुओं ने 10 विकेट से रौंदा

Tue, 14 Jan 2020 08:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 14 Jan 2020 08:53 PM IST
खास बातें

मुंबई में खेले गए पहले एकदिवसीय में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को शर्मनाक हार दी। यह पहला मौका था, जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से रौंदा। 2005 के बाद पहली बार हुआ, जब टीम इंडिया को घरेलू सरजमीं पर 10 विकेट से मात झेलनी पड़ी।

जीत के हीरो शतकवीर कंगारू कप्तान आरोन फिंच (110) और डेविड वार्नर (128) रहे। रन चेज में टीम इंडिया के खिलाफ फिंच-वॉर्नर ने सबसे बड़ी साझेदारी भी कर डाली। 

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 49.1 ओवर में 255 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 37.4 ओवर में ही लक्ष्य पा लिया। वन-डे इतिहास में यह सिर्फ तीसरा मौका था, जब 250 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की हो। दिलचस्प है कि हारने वाली हर टीम एशियाई महाद्वीप से ही थी। तीन मैच की वन-डे सीरीज का दूसरा मैच 17 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।

विज्ञापन
India vs Australia 1st odi live cricket score news match updates today
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

08:38 PM, 14-Jan-2020

15 साल बाद घर पर 10 विकेट से मिली हार

2005 के बाद यह पहला मौका था, जब टीम इंडिया को घरेलू सरजमीं पर 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी, इससे पहले साल 2005 में भारत को साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में 10 विकेट से रौंदा था।
08:22 PM, 14-Jan-2020

पहला वन-डे हारा भारत

मुंबई में खेले गए पहले एकदिवसीय में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को शर्मनाक हार दी। यह पहला मौका था, जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से रौंदा। जीत के हीरो शतकवीर कंगारू कप्तान आरोन फिंच (110) और डेविड वार्नर (128) रहे। रन चेज में टीम इंडिया के खिलाफ फिंच-वॉर्नर ने सबसे बड़ी साझेदारी भी कर डाली। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 49.1 ओवर में 255 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 37.4 ओवर में ही लक्ष्य पा लिया। वन-डे इतिहास में यह सिर्फ तीसरा मौका था, जब 250 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की हो। दिलचस्प है कि हारने वाली हर टीम एशियाई महाद्वीप से ही थी। तीन मैच की वन-डे सीरीज का दूसरा मैच 17 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।
विज्ञापन
08:20 PM, 14-Jan-2020

आरोन फिंच का शतक

आरोन फिंच की कप्तानी पारी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वन-डे करियर का 16वां शतक पूरा किया।
08:12 PM, 14-Jan-2020
यह जोड़ी पहले विकेट के लिए 250+ रन के साझेदारी की ओर बढ़ रही है। यह इस जोड़ी की एकदिवसीय मैच में चौथी 150+ साझेदारी है, जिसमें से तीन भारत के ही खिलाफ आए हैं। वार्नर-फिंच ने लगातार 5वीं बार भारत के खिलाफ 50+ रन की साझेदारी भी की। इससे पहले पाकिस्तान के सईद अनवर और आमिर सोहेल ने 1994 से 1996 के बीच छह बार ऐसा किया था।
08:04 PM, 14-Jan-2020

वार्नर सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई

इस शतकीय पारी के दौरान डेविड वार्नर ने वन-डे में पांच हजार रन भी पूरे किए। अब वार्नर ऑस्ट्रेलिया की ओर से यह मुकाम पाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। वार्नर जहां 117 मैच की 115 पारियों में पांच हजारी बने तो वहीं जोंस ने 131 मैच की 128 पारियों में पांच हजार रन बनाए थे। समूची दुनिया में वह सबसे तेज पांच हजार रन बनाने वालों में चौथे क्रम पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला ने 101, वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज विवियन रिचर्डस और कोहली ने 114 पारियों में यह कमाल किया था।
08:01 PM, 14-Jan-2020

डेविड वार्नर का शतक

डेविड वार्नर ने करियर का 18वां शतक ठोका। फिंच के साथ पहले विकेट के लिए 200+ रन की साझेदारी भी पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:27 PM, 14-Jan-2020

21 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 143/0

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बुरी तरह फ्लॉप साबित होता हुआ। न ही फिल्डर्स में वह आत्मविश्वास नजर आ रहा।
07:20 PM, 14-Jan-2020

दिलचस्प आंकड़ा

260 से कम के स्कोर पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 मैच में हराया, जबकि 25 में भारतीय क्रिकेट टीम हारी है।
07:02 PM, 14-Jan-2020
डेविड वार्नर और आरोन फिंच दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। वार्नर की जहां यह 21वीं फिफ्टी थी तो फिंच ने 25वां अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रे्लिया का स्कोर: 18 ओवर में 123/0. डेविड वार्नर (58) और आरोन फिंच (55). अब ऑस्ट्रेलिया को 32 ओवर में 131 रन की दरकार
06:45 PM, 14-Jan-2020

ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे

डेविड वार्नर और आरोन फिंच अपने-अपने अर्धशतक के करीब। ऑस्ट्रे्लिया का स्कोर: 13 ओवर में 100/0. डेविड वार्नर (44) और आरोन फिंच (49). अब ऑस्ट्रेलिया को 37 ओवर में 156 रन की दरकार
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed