फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs afghanistan t20 asia cup 2022 playing xi dream 11 prediction captain vice-captain player list

IND vs AFG Asia Cup Playing 11: दीपक चाहर और अक्षर पटेल को मिल सकता है मौका, जानें भारत की संभावित टीम

Thu, 08 Sep 2022 10:57 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 10:57 AM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। दीपक चाहर और अक्षर पटेल को इस मैच में मौका दिया जा सकता है। दोनों  पहले रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया का हिस्सा बने थे और अब प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं। 
 

विज्ञापन
india vs afghanistan t20 asia cup 2022 playing xi dream 11 prediction captain vice-captain player list
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में भारतीय टीम का आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान के साथ है। दोनों टीमें फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं और इस मुकाबले को अपने नाम कर जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना सफर खत्म करना चाहेंगी। भारत फाइनल की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम थी और अगले मैच में अफगानिस्तान भी पाकिस्तान से हारकर फाइनल की रेस से बाहर हो गया। अब श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा। 
विज्ञापन


फाइनल मैच से पहले सुपर चार के दो मुकाबले बचे हैं, लेकिन टूर्नामेंट के नतीजे के लिहाज से दोनों मुकाबलों का कोई महत्व नहीं है। भारत और अफगानिस्तान के बाद पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम भी सुपर चार के मुकाबले में भिड़ेंगी। इसके बाद इन्हीं दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच होना है। 
विज्ञापन

प्रयोग जारी रखेगी टीम इंडिया
एशिया कप का आयोजन इसी लिहाज से किया गया था कि सभी टीमें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के लिए खुद को तैयार कर सकें। भारतीय टीम भी इसी इरादे के साथ इस टूर्नामेंट में उतरी थी। अब तक भारत ने एशिया कप 2022 में चार मुकाबले खेले हैं। शुरुआती दो मैचों में भारत को जीत मिली, लेकिन बाद के दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट के दौरान भी भारतीय टीम में प्रयोग जारी रहे और लगातार टीम में बदलाव हुए। इस मैच में भी कप्तान रोहिुत शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ अपने प्रयोग जारी रख सकते हैं। 

दीपक चाहर और अक्षर पटेल रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ दुबई पहुंचे थे, लेकिन रवींद्र जडेजा और आवेश खान के टीम से बाहर होने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में दोनों को खेलने का मौका भी मिल सकता है। चाहर पावरप्ले में भारत की गेंदबाजी को मजबूत करेंगे, जबकि अक्षर गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल करने में माहिर हैं और जडेजा की जगह ले सकते हैं। 

अफगानिस्तान के लिए टीम चुनना बड़ी चुनौती
अफगानिस्तान की टीम 24 घंटे के अंदर दूसरा मुकाबला खेलेगी। इस बीच खिलाड़ियों ने शारजाह से दुबई तक का सफर भी किया है। ऐसे में अफगानिस्तान के लिए यह देखना जरूरी होगा कि खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार से कितना उबर पाए हैं और कौन सा खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। हालांकि, टीम में बदलाव होने की संभावना न के बराबर है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन/युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तानः हजरतुल्लाह जजाई, रहमनुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन-उल-हक, मुजीब-उर-रहमान , फजलहक फारूखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed