फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India v Afghanistan test: No one can beat Indian cricket team in home

'अपने घर में भारत को टेस्ट में रोकने का अफगानिस्तान में नहीं है दम'

Fri, 08 Jun 2018 09:42 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह
सत्येन्द्र पाल सिंह Updated Fri, 08 Jun 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
India v Afghanistan test: No one can beat Indian cricket team in home

मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे अफगानिस्तान के पहले और ऐतिहासिक क्रिकेट टेस्ट मैच में मेजबान भारत को स्पिन के जाल में उलझा कर नचाने की किसी भी तरह की आशंका से इनकार करते हैं। तारे ने 'अमर उजाला’ से खास बात में साफ किया, 'अफगानिस्तान के पास राशिद खान, नबी और मुजीब रहमान के रूप में चतुर स्पिन त्रिमूर्ति है। क्रिकेट के हर फॉर्मेट में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली के उपलब्ध न होने के बावजूद टीम इंडिया टेस्ट ही नहीं बल्कि क्रिकेट के हर फॉर्मेट में बेस्ट है। टीम इंडिया के पास क्रिकेट के हर फॉर्मेट में बेस्ट बैटिंग और बॉलिंग है। विराट की गैरमौजूगी में कप्तान के रूप में अजिंक्य रहाणे के रूप में टेस्ट क्रिकेट का एक बेहद चतुर कप्तान है। रहाणे की हाल ही की ढीली फॉर्म के रूप में वह टेस्ट क्रिकेट के चैंपियन बल्लेबाज हैं। भारत के पास शीर्ष क्रम में बतौर ओपनर लोकेश राहुल, शिखर धवन, मुरली विजय,चेतेश्वर पुजारा के साथ कप्तान अजिंक्य रहाणे और घायल रिद्धिमान साहा की जगह टीम में शामिल दिनेश कार्तिक के रूप में पेस और स्पिन को किसी भी पिच पर, किसी भी तरह की गेंदबाजी का, कही भी पूरे विश्वास से सामना करने की कूवत रखने वाले बल्लेबाज हैं। भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण से पार पाने का दम रखता है। अपने घर भारत रोकने टेस्ट में रोकने का दम अफगानिस्तान में नहीं है।’

विज्ञापन

बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण

आदित्य तारे कहते हैं, 'भारत के भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव , मोहम्मद शमी और इशांत जैसे पेसरों की चौकड़ी के सामने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों का टिकना बेहद मुश्किल होगा। खासतौर पर भुवी और उमेश यादव तो ऐसी पिच पर भी बेहतरीन गेंदबाजी करने का दम रखते हैं जो कि पेसरों के लिए मुफीद नहीं होती है। सोने पर सुहागा यह कि भारत के टेस्ट क्रिकेट में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा के रूप में दुनिया के दो शीर्ष स्पिनर हैं। ये दोनों अपनी स्पिन से अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को नचाने के साथ खुद निचले क्रम में बल्ले से कमाल करने का दम रखते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

'भारतीय क्रिकेट का भविष्य है ऋषभ पंत’ 

तारे ने कहा, 'भारत खुशकिस्मत है कि उसके पास ऋषभ पंत के रूप में छोटे शहर से आकर बेखौफ, बिंदास अंदाज में दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधड़ने में सक्षम यंग बल्लेबाज है। ऋषभ जरूरत पडने पर किसी भी समय टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं। सच कहूं तो भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं ऋषभ पंत। ऋषभ पंत के पास स्पिनर नहीं बल्कि तेज गेंदबाज को भी खेलने का इतना ज्यादा वक्त रहता है कि कोई भी गेंदबाज दंग रह जाता है। ऋषभ किसी भी नाम से आतंकित हुए बिना अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर उसे पस्त करने का दम रखते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed