फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india under19 team beat bangladesh in quarterfinal shubham gill and kamlesh nagarkoti shines

टीम इंडिया ने देशवासियों को दिया 'गणतंत्र दिवस' पर जीत का तोहफा, अब पाक से होगी टक्कर

Fri, 26 Jan 2018 11:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Jan 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
india under19 team beat bangladesh in quarterfinal shubham gill and kamlesh nagarkoti shines
भारतीय अंडर19 टीम

भारतीय अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को देशवासियों को गणतंत्र दिवस का तोहफा देते हुए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पृथ्वी शॉ के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने क्वींसटाउन में खेले गए क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश को 131 रन के विशाल अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है कि 30 जनवरी को टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला हाईवोल्टेज होगा क्योंकि उसकी भिड़ंत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगी।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और शॉ ब्रिगेड 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हुई। शुभम गिल ने सर्वाधिक 86 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.1 ओवर में 134 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने केवल 18 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नागरकोटी की रफ्तार के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने टेके घुटने

india under19 team beat bangladesh in quarterfinal shubham gill and kamlesh nagarkoti shines
शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी - फोटो : File

266 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत शिवम मावी ने बिगाड़ी। उन्होंने मोहम्मद नईम (12) को कप्तान शॉ के हाथों कैच आउट कराया। स्कोर 50 के पार पहुंचा था कि नागरकोटी ने बांग्लादेशी कप्तान सैफ हसन (12) को शर्मा के हाथों कैच कराकर टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई।

बांग्लादेश के पिनक घोष (43) सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। उनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया। टीम इंडिया की तरफ से कमलेश नागरकोटी ने 7.1 ओवर में एक मेडन सहित 18 रन देकर तीन विकेट झटके। शिवम मावी ने 8 ओवर में 2 मेडन सहित 27 रन देकर दो विकेट लिए। अभिषेक शर्मा ने 5 ओवर में एक मेडन सहित सिर्फ 11 रन खर्च करके दो सफलता प्राप्त की। अनुकूल रॉय ने भी एक विकेट लिया।

गिल और कप्तान शॉ के अलावा इस बल्लेबाज ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

india under19 team beat bangladesh in quarterfinal shubham gill and kamlesh nagarkoti shines
शुभम गिल

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। मनजोत कालरा (9) कुछ खास नहीं कर सके और रोबिउल हक की गेंद पर हृदोय को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। यहां से कप्तान पृथ्वी शॉ (40) और शुभम गिल (86) ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 रन के पार लगाया।

शॉ अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और ओनिक की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद गिल ने विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई (34) के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। देसाई को हसन ने क्लीन बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। स्कोर में पांच रन का इजाफा हुआ था कि शुभम गिल पवेलियन लौट गए। नईम हसन ने गिल को एनकोन के हाथों कैच आउट कराया। गिल ने 94 गेंदों में 9 चौको की मदद से 86 रन बनाए।

इसके बाद अभिषेक शर्मा ने 49 गेंदों में 6 चौको की मदद से अर्धशतक जमाया। हालांकि, टीम 50 ओवर का कोटा पूरा होने से चार गेंद पहले ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से काजी ओनिक ने तीन, जबकि नईम हसन और सैफ हसन ने दो-दो विकेट लिए। हसन महमूद और रोबिउल हक को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed