फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India U19 vs United Arab Emirates U19 Asia Cup match report and results key highlights ICC Academy Ground

U19 Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने यूएई को हराया, टूर्नामेंट में की विजयी शुरुआत

Fri, 12 Dec 2025 06:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 12 Dec 2025 06:54 PM IST
सार

भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने दमदार बल्लेबाजी की और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन
India U19 vs United Arab Emirates U19 Asia Cup match report and results key highlights ICC Academy Ground
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के नए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने अंडर-19 एशिया कप के पहले मुकाबले में यूएई को 234 रनों के बड़े अंतर से हराया। भारत ने वैभव के 95 गेंदों पर नौ चौकों और 14 छक्कों की मदद से 171 रन और आरोन जॉर्ज के 69 तथा विहान मलहोत्रा के 69 रनों की अर्धशतकीय पारी से 50 ओवर में छह विकेट पर 433 रन बनाए। जवाब में यूएई की 50 ओवर में सात विकेट पर 199 रन ही बना सका। 
विज्ञापन

यूएई की बल्लेबाजी भी रही खराब
यूएई की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी भारत को टक्कर देने की स्थिति में नहीं दिखी। यूएई की ओर से उदिश सुरी ने 106 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 78 रन बनाए, जबकि पृथ्वी मधु ने 50 रन बनाए। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने दो विकेट लिए, जबकि किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, खिलान पटेल और विहान को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 53 रन तक छह विकेट गंवा दिए। सुरी और मधु ने इसके बाद सातवें विकेट के लिए 144 गेंद में 85 रन की साझेदारी कर टीम के हार को अंतर को कम किया। सुरी ने एक छोर संभाले रखा जिससे भारतीय टीम ने नौ गेंदबाजों के इस्तेमाल के बावजूद यूएई को ऑलआउट नहीं कर सकी।
विज्ञापन

सूर्यवंशी की रिकॉर्ड पारी
इससे पहले सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। सूर्यवंशी की 171 रन की पारी अब युवा वनडे में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। यह रिकॉर्ड अंबाती रायुडु के नाम है जिन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 177 रन बनाए थे। यह अंडर-19 वनडे में नौवा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते ही यूएई के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी। उन्होंने 30 गेंद में अपना अर्धशतक और फिर 56 गेंद में शतक पूरा किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जॉर्ज के साथ दूसरे विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की। वह 33वें ओवर में स्पिनर सुरी की गेंद पर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed