फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Tour of West Indies Team India will play three ODIs and five T20s in West Indies and USA Florida check full schedule

IND vs WI: भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम घोषित, तीन वनडे और पांच टी20 होंगे, फ्लोरिडा में दो मैच

Wed, 01 Jun 2022 11:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 01 Jun 2022 11:13 PM IST
सार

पहला टी20 मैच 29 जुलाई, दूसरा एक अगस्त और तीसरा दो अगस्त को खेला जाएगा। इसके बाद छह और सात अगस्त को चौथा और पांचवां टी20 मैच आयोजित होगा।

विज्ञापन
India Tour of West Indies Team India will play three ODIs and five T20s in West Indies and USA Florida check full schedule
वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन और भारत के कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को भारत के वेस्टइंडीज दौरे की घोषणा की। टीम इंडिया दौरे पर 22 जुलाई से सात अगस्त के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी। भारत का इंग्लैंड दौरा 17 जुलाई को समाप्त होगा। उसके बाद खिलाड़ी सीधे वेस्टइंडीज के लिए रवाना होंगे। वनडे सीरीज के सभी मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्विंस पार्क ओवल में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


तीन टी20 मैचों में पहले मुकाबले की मेजबानी पोर्ट ऑफ स्पेन के ब्रायन लारा स्टेडियम को मिली है। वहीं, दूसरे और तीसरे टी20 मैच का आयोजन सेंट किट्स एंड नेविस में होगा। इसके बाद दोनों टीमें आखिरी दो टी20 मैचों के लिए अमेरिका जाएगी। वहां फ्लोरिडा के लॉडरहिल में दोनों मुकाबले खेले जाएंगे। तीन वनडे मैच क्रमशः 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


फैनकोड पर देख सकेंगे मैच
पहला टी20 मैच 29 जुलाई, दूसरा एक अगस्त और तीसरा दो अगस्त को खेला जाएगा। इसके बाद छह और सात अगस्त को चौथा और पांचवां टी20 मैच आयोजित होगा। पूरी सीरीज को फैनकोड (FanCode) पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के कप्तान ने क्या कहा?
वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने आगामी सीरीज पर कहा, "हमारे पास एक युवा टीम है जो क्रिकेट के उस ब्रांड को बहाल करने के लिए उत्सुक है जिसे वेस्टइंडीज टीम खेलने के लिए जानी जाती है। हमारी महत्वाकांक्षा हमेशा प्रतिस्पर्धी रहने की है। हम सीरीज का उपयोग आगामी टी20 और 50 ओवर विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को ठीक करने के लिए करेंगे।"

भारत के वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम
मैच तारीख मैदान समय (भारत के मुताबिक)
पहला वनडे 22 जुलाई पोर्ट ऑफ स्पेन शाम 7:00 बजे
दूसरा वनडे 24 जुलाई पोर्ट ऑफ स्पेन शाम 7:00 बजे
तीसरा वनडे 27 जुलाई पोर्ट ऑफ स्पेन शाम 7:00 बजे
पहला टी20 29 जुलाई पोर्ट ऑफ स्पेन रात  8:00 बजे
दूसरा टी20 1 अगस्त सेंट किट्स एंड नेविस रात  8:00 बजे
तीसरा टी20 2 अगस्त सेंट किट्स एंड नेविस रात  8:00 बजे
चौथा टी20 6 अगस्त  फ्लोरिडा, अमेरिका रात  8:00 बजे
पांचवां टी20 7 अगस्त  फ्लोरिडा, अमेरिका रात  8:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed