फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India to tour West Indies for seven weeks starting July 6
IND Inning
135/5 (10.5 ov)
Naman Dhir 10(5)*
N. Tilak Varma 6 (4)
WI elected to bowl

अगले महीने WI जाएगी टीम इंडिया, 49 दिनों का है कार्यक्रम

Fri, 03 Jun 2016 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
India to tour West Indies for seven weeks starting July 6
टीम इंडिया

जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जो अगले महीने की 6 तारीख से शुरू होगा और टीम कुल 49 दिन वहां रहेगी। यानी भारतीय क्रिकेट टीम कैरेबियाई दौरे पर सात हफ्ते रहेगी।

विज्ञापन


इस दौरे के दौरान 4 टेस्ट मैचों की सीरीज और 2 अभ्यास मैच खेले जाएंगे। टेस्ट मैच एंटीगा एंड बारबुडा, जमैका, सेंट लुसिया और त्रिनिदाद एंड टोबैगो में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया कैरेबियाई दौरे के दौरान अपने कार्यक्रम की शुरुआत 9 जुलाई से 2 दिवसीय अभ्यास मैच से करेगी। इसके बाद इसी मैदान (सेंट किट्स) पर 14 जुलाई से 3 दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा। 2 अभ्यास मैच के बाद टेस्ट सीरीज शुरू होगा। टीम 6 जुलाई को सेट किट्स के लिए रवाना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज का पहला मुकाबला 21 जुलाई को होगा, फिर दूसरा टेस्ट 30 को, तीसरा टेस्ट 9 अगस्त को और सीरीज का अंतिम मैच 18 अगस्त से शुरू होगा।

करीब 6 महीने पहले ही बीसीसीआई और विंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के बीच जारी विवाद खत्म हुआ था और इस दौरे के लिए आपसी सहमति बन गई थी। हालांकि इस दौरे के तय होने के बाद सीरीज के कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) से भिड़ने की आशंका जताई जाने लगी थी जो कि 30 जून से शुरू हो रही है।

डब्ल्यूआईसीबी सीपीएल के अधिकारियों से लगातार बातचीत कर रहा था कि दोनों सीरीज के लिए आयोजन स्थल को लेकर कोई क्लैश न हो। वहीं बीसीसीआई ने मई में अपने एक अधिकारी को आयोजन स्थल तय करने के लिए भेजा था।

Trending Videos

दिसंबर में टीम इंडिया के विंडीज जाने का बना था कार्यक्रम

India to tour West Indies for seven weeks starting July 6
टीम इंडिया

डब्ल्यूआईसीबी के हेड (ऑपरेशंस) ने कहा कि हम भारतीय क्रिकेट टीम की मेजबानी के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया ने आखिरी बार जून 2011 में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज का दौरा किया था, जिसमें भारत 1-0 से विजयी रहा।
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/500555664_57512320a8025.jpg

पिछले साल दिसंबर में दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने भारत में मुलाकात की थी और 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रजामंद हुए थे। हालांकि आईसीसी के एफटीपी (फ्यूचर टूअर्स प्रोग्राम) के तहत यह सीरीज उस समय खटाई में पड़ता दिखा जब अक्टूबर, 2014 के मध्य में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने विद्रोह कर दिया और वनडे सीरीज बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए। इसके बाद बीसीसीआई ने डब्ल्यूआईसीबी से अपने सभी द्विपक्षीय संबंध निलंबित कर दिए थे।

पिछले महीने ही तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने बताया था कि बोर्ड ने 2014 का दौरा रद करने के कारण डब्ल्यूआईसीबी पर हर्जाने के लिए ठोंके गए 41.97 मिलियन डॉलर को माफ कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed