{"_id":"62d51780cac42a5e4c22b7f1","slug":"india-strengthen-their-position-in-third-spot-in-icc-ranking-ahead-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड में सीरीज जीतने से आईसीसी रैंकिंग में भारत को फायदा, पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत हुई स्थिति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड में सीरीज जीतने से आईसीसी रैंकिंग में भारत को फायदा, पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत हुई स्थिति
Mon, 18 Jul 2022 01:49 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:49 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की है। इस जीत के बाद आईसीसी रैंकिंग में भारत ने पाकिस्तान से पहले अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही भारत ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं और आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब तीसरे स्थान पर मौजूद भारत की स्थिति और मजबूत हो गई है। चौथे नंबर पर मौजूद पाकिस्तान के लिए भारत को पीछे करना मुश्किल होगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 10 विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद भारत ने पाकिस्तान को आईसीसी रैंकिंग में पीछे किया था।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत की हार के बाद सीरीज गंवाने का खतरा भी मंडरा रहा था। अगर टीम इंडिया वनडे सीरीज हार जाती तो आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान तीसरे नंबर पर आ जाता और भारत चौथे स्थान पर खिसक जाता, लेकिन सीरीज जीतकर टीम इंडिया ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

अब भारत के पास 109 रेटिंग प्वाइंट हैं और वो पाकिस्तान से तीन रेटिंग प्वाइंट आगे है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 128 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर मौजूद है, जबकि इंग्लैंड की टीम भारत से हारने के बावजूद 212 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। 101 रेटिंग वाली ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर है।
आने वाले हफ्तों में बदल सकती है तस्वीर
आने वाले कुछ हफ्तों में आईसीसी रैंकिंग में तेजी से बदलाव हो सकता है। छठे पायदान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर काबिज पाकिस्तान से सिर्फ सात रेटिंग प्वाइंट पीछे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करने पर दक्षिण अफ्रीका की टीम चौथे स्थान पर आ सकती है। भारत को इसी सप्ताह से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है और यहां जीत हासिल कर भारत अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है। पाकिस्तान फिलहाल श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेल रहा है और अगस्त में यह टीम नीदरलैंड में वनडे सीरीज खेलेगी।