फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Spinner Kuldeep Yadav Vows To Get Career Back On Track

क्या रफ्तार पकड़ने से पहले ही खत्म हो गया कुलदीप यादव का करियर, वर्ल्ड टी-20 टीम में मिलेगी जगह?

Wed, 16 Oct 2019 07:22 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 16 Oct 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
India Spinner Kuldeep Yadav Vows To Get Career Back On Track
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि उनके लिए यह चुनौती अंतरराष्ट्रीय करियर में मिलने वाली कई चुनौतियों में से एक है। कुलदीप और युजवेन्द्र चहल को पिछले दो महीने में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, क्योंकि अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के मद्देनजर भारतीय टीम प्रबंधन ने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफी टी-20 श्रृंखला में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया।

विज्ञापन


टी-20 टीम से बाहर होने के बाद टेस्ट टीम के अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे कुलदीप ने पीटीआई से कहा, ‘मैंने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो कभी नहीं सोचा था कि भारत के लिए खेलूंगा। मैं भारत के लिए पिछले तीन साल से खेल रहा हूं और मुझे कई चुनौतियों को सामना करना पड़ेगा जिसमें से मौजूदा चुनौती भी एक है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘कड़ी मेहनत और अनुशासन के बिना कुछ भी संभव नहीं है और मैं उसी दृष्टिकोण के साथ खेल रहा हूं।’ 24 साल के इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 2017 में पदार्पण मैच में चार विकेट लेने के बाद कम समय में ही तीनों प्रारुपों की टीम में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एकदिवसीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज भी बने। कुलदीप टेस्ट टीम का हिस्सा है, लेकिन मौजूदा सत्र में उन्होंने खेलने का मौका नहीं मिला है क्योंकि रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।


विश्व कप के बाद उन्होंने सात मैचों में 56.16 की औसत से सिर्फ सात विकेट लिए है। कुलदीप से जब पूछा गया कि उन्होने टी20 से खुद को और चहल को बाहर किए जाने के बारे में टीम प्रबंधन से बात की है तो उन्होंने कहा, ‘मैं टेस्ट श्रृंखला खत्म होने के बाद इस बारे में उनसे बात करूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed