पढ़िए, भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से जुड़ी 10 खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने आखिरकार विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका से नहीं जीत पाने के कुचक्र को तोड़ा और मेलबर्न में मिले मौके पर जरा भी नहीं चूका। मैच से जुड़ी इन खास बातों पर क्या गौर किया आपने।
1. भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला काफी अहम साबित हुआ। टॉस के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डी विलियर्स ने भी कहा था कि वे अगर टॉस जीतते तो वे भी बल्लेबाजी चुनते।
2. शिखर धवन ने लगातार दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वे शतक लगाने से चूक गए थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार 137 रनों की पारी खेली।
3. धवन ने विराट कोहली और आजिंक्य रहाणे के साथ दो अहम साझेदारियां की, जो भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। धवन ने कोहली के साथ 127 और रहाणे के साथ 125 रनों की साझेदारी की।
टॉस रहा सबसे अहम
4. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रहाणे को निचले क्रम में उतारना अच्छा फैसला साबित नहीं हुआ था। इस बार कप्तान धोनी ने उन्हें दो विकेट गिरने के बाद ही मैदान में उतारा। रहाणे ने धवन के साथ अच्छी साझेदारी की और तेजी से 79 रन भी बनाए।
5. हालांकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी में कुछ खास जौहर नहीं दिखा पाए। लेकिन उन्होंने 11 गेंदों पर 18 तेज रन बनाकर स्कोर में अहम भूमिका निभाई।
6. एक समय ऐसा लग रहा था कि आखिर में भारतीय टीम बिखर जाएगी और 300 का स्कोर भी पार नहीं कर पाएगी। लेकिन भारत ने 50 ओवरों में सात विकेट पर 307 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली।
गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
7. गेंदबाजी की बारी आई, तो भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी लाइन और लेंग्थ की गेंद डालकर शुरू से ही दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाए रखा। कप्तान धोनी ने भी गेंदबाजों का बेहतरीन इस्तेमाल किया।
8. हालांकि शुरू में हाशिम अमला को रन आउट करने का एक आसान मौका भारतीय टीम चूक गई, लेकिन बाद में अच्छी फील्डिंग का भारत को लाभ मिला। डी विलियर्स और डेविड मिलर रन आउट हुए, जबकि पांच खिलाड़ी कैच आउट हुए।
9. भारतीय स्पिनरों ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। शुरू में रवींद्र जडेजा और बाद में आर अश्विन ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। अश्विन ने दो विकेट लिए और जडेजा ने एक विकेट लिया।
10. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी भी भारत के लिए काफी अहम रही। चाहे टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला हो, रहाणे को पहले उतारने का फैसला हो, गेंदबाजों को सही समय पर गेंद थमाना हो- धोनी का हर फैसला इस मैच में सुपरहिट साबित हुआ।