{"_id":"6778dfb1f00c3e2a26035c92","slug":"india-skipper-jasprit-bumrah-returned-to-the-dressing-room-in-scg-after-undergoing-precautionary-scans-2025-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: स्कैन के बाद ड्रेसिंग रूम में लौटे बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा ने जसप्रीत की फिटनेस पर दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: स्कैन के बाद ड्रेसिंग रूम में लौटे बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा ने जसप्रीत की फिटनेस पर दी जानकारी
Sat, 04 Jan 2025 12:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:46 PM IST
सार
बुमराह करीब तीन घंटे 20 मिनट तक मैदान से बाहर रहे जिससे भारतीय टीम के लिए चिंता बढ़ गई थी। बुमराह की अनुपस्थिति में विराट कोहली ने टीम की समान संभाली थी। बुमराह इस सीरीज में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं और वह अब तक 32 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : Screen Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट मुकाबले के दौरान भारत के लिए राहत की खबर आई है। रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अस्पताल से स्कैन कराकर वापस ड्रेसिंग रूम में लौट आए हैं। बुमराह पांचवें मैच के दूसरे दिन मैदान छोड़कर मैदान से बाहर जाते दिखे थे। इसके कुछ देर बाद उन्हें वॉर्म अप जर्सी में मैदान से बाहर पार्किंग की ओर जाते देखा गया। फिर वह मेडिकल टीम के डॉक्टर के साथ एक गाड़ी में बैठकर मैदान से बाहर चले गए थे।
विज्ञापन
बुमराह करीब तीन घंटे 20 मिनट तक मैदान से बाहर रहे जिससे भारतीय टीम के लिए चिंता बढ़ गई थी। बुमराह की अनुपस्थिति में विराट कोहली ने टीम की समान संभाली थी। बुमराह इस सीरीज में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं और वह अब तक 32 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। भारत को अगर सिडनी टेस्ट में जीत दर्ज करनी है तो बुमराह को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। ऐसे में बुमराह का एक बार फिर मैदान पर लौटना भारत के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली से बात करने के बाद बाहर चले गए थे बुमराह
बुमराह ने पांचवें टेस्ट की पहली पारी में 10 ओवर गेंदबाजी की थी और 33 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने पहले दिन उस्मान ख्वाजा को आउट किया था, जबकि दूसरे दिन मार्नस लाबुशेन को पवेलियन की राह दिखाई थी। लंच ब्रेक के बाद एक ओवर करने के बाद ही बुमराह को कुछ दिक्कत हुई और लगा कि उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या हुई है। बुमराह ने कोहली से बात की और मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद आधिकारिक ब्रॉडकास्टर ने दिखाया कि बुमराह टीम के सुरक्षा अधिकारी अंशुमान उपाध्याय और टीम डॉक्टर के साथ स्टेडियम से बाहर चले गए हैं।

बुमराह के लौटने पर टीम ने ली राहत की सांस
बुमराह भारतीय पारी के दौरान मैदान में वापस आए और ड्रेसिंग रूम में जाकर टीम से जुड़े। बुमराह के वापस लौटने का वीडियो जैसे ही स्क्रीन पर दिखा भारतीय टीम के साथ ही क्रिकेट प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। बुमराह को मैदान पर गेंदबाजी करते हुए काफी समय भी बिताना पड़ा है। वह लगातार पांच टेस्ट खेले हैं और वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें आराम नहीं मिला। ऐसे में उन पर थकान भी हावी हो सकती है।

'मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार'
दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बुमराह की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया। प्रसिद्ध का कहना है कि टीम को मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद ही बुमराह की चोट को लेकर सभी चीजें पता चलेंगी। प्रसिद्ध ने कहा, बुमराह को पीठ में जकड़न की शिकायत हुई थी और वह स्कैन के लिए गए थे। मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और हमें इस बारे में तभी सभी चीजें पता चलेंगी जब मेडिकल रिपोर्ट आ जाएगी।

बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ा
मैदान से बाहर जाने से पहले बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पूर्व दिग्गज गेंदबाज बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। बिशन सिंह बेदी ने 1977-78 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों में 31 विकेट लिए थे, जबकि बुमराह अब तक 32 विकेट ले चुके हैं और ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।