फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India's in-form spinner Varun Chakravarthy feels the Rajkot pitch playing slower in the second innings

IND vs ENG: भारत की हार के बाद वरुण चक्रवर्ती ने पिच को दिया दोष, बोले - दूसरी पारी में धीमी थी पिच

Wed, 29 Jan 2025 12:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jan 2025 12:33 PM IST
सार

माना जा रहा था कि मैच में हाई स्कोर देखने मिलेगा, लेकिन दोनों ही टीमों की बल्लेबाज अच्छी नहीं रही थी। इंग्लैंड ने हालांकि भारत के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया। एक समय टीम का स्कोर आठ विकेट पर 127 रन था और उसने 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए।

विज्ञापन
India's in-form spinner Varun Chakravarthy feels the Rajkot pitch playing slower in the second innings
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी के बावजूद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वरुण का मानना है कि दूसरी पारी में राजकोट की पिच धीमी हो गई थी। माना जा रहा था कि मैच में हाई स्कोर देखने मिलेगा, लेकिन दोनों ही टीमों की बल्लेबाज अच्छी नहीं रही थी। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए राशिद ने किया बेहतर प्रदर्शन 
इंग्लैंड ने हालांकि भारत के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया। एक समय टीम का स्कोर आठ विकेट पर 127 रन था और उसने 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए। भारतीय टीम लक्ष्य हासिल करने में असफल रही और 26 रन पीछे रह गई। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने मध्य ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया जिसने अंत में अंतर पैदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण ने कहा, मेरे ख्याल से ओस ने चीजें बदल दीं, लेकिन पिच काफी धीमी थी जिससे इंग्लैंड को फायदा हुआ। आप देखें कि पहली पारी में पिच ज्यादा धीमी नहीं थी जिसका उन्हें फायदा हुआ। जाहिर है कि आदिल राशिद लीजेंड हैं और उन्हें पता है कि किस तरह गेंदबाजी करनी है। उनका अपनी गति पर नियंत्रण है। मैं किसी चीज की शिकायत नहीं कर रहा क्योंकि यह खेल की प्रकृति है। कई बार ऐसा हुआ है कि मैंने पांच विकेट नहीं लिए हैं और हमें हार का सामना करना पड़ा है। 
मालूम हो कि यह दूसरी बार है जब वरुण ने टी20 मैच में पांच विकेट लिए हैं और टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वरुण ने कहा, मेरा काम सिर्फ यह है कि मैं जो कर रहा हूं उस पर ध्यान केंद्रित करूं। मैं टीम के लिए किस तरह प्रदर्शन कर रहा हूं बस यही मेरे नियंत्रण में है। 
विज्ञापन

वरुण ने किया बिश्नोई का समर्थन
वरुण ने साथ ही लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का बचाव किया जिन्होंने चार ओवर में 46 रन लुटाए। वरुण ने कहा, बिश्नोई शीर्ष स्तर के गेंदबाज हैं। पिछले मैच में मैंने 38 रन दिए थे। इसलिए यह बस एक मैच की बात है और कोई भी महंगा साबित हो सकता है। किसी को भी एक मैच से नहीं जज किया जाना चाहिए। मैं लिखकर दे सकता हूं कि वह अगले मैच में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed