फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india's Abhimanyu Easwaran hit double ton against Sri Lanka A in 1st unofficial Test at Belgaum

अभिमन्यू ईश्वरन ने ठोका दोहरा शतक, श्रीलंका ए के खिलाफ भारत-ए ने 622/5 पर पारी की घोषित

Sun, 26 May 2019 11:54 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 26 May 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
india's Abhimanyu Easwaran hit double ton against Sri Lanka A in 1st unofficial Test at Belgaum
अभिमन्यू ईश्वरन - फोटो : espn

अभिमन्यु ईश्वरन (233) और अनमोलप्रीत सिंह (160) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ए ने रविवार को पहले अनौपचारिक टेस्ट में श्रीलंका ए के खिलाफ पांच विकेट पर 622 रन बनाकर पारी घोषित की। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ए की तरफ से अशान प्रियरंजन 22* और निरोशन डिकवेला 22* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


इससे पहले दूसरे दिन स्टंप तक श्रीलंका ए की टीम चार विकेट पर 83 रन बनाकर मुश्किल में थी। ऐसे में वह भारत ए से अब भी 539 रन से पीछे है। श्रीलंका ए की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। संगीत कूरे (0), सदीरा समरविक्रम (31), पथुम निसांका (06) और भनुका राजपक्षे (0) के विकेट जल्दी गंवा दिए। वहीं, भारत की तरफ से संदीप वॉरियर और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


इससे पहले भारत ए ने दूसरे दिन एक विकेट पर 376 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। ईश्वरन 189 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने पहले ही सत्र में दोहरा शतक पूरा कर लिया। उन्होंने अकिला धनंजय की गेंद पर LBW आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 321 गेंदों में 22 चौके और तीन छक्के लगाए। ईश्वरन ने तीसरे विकेट के लिए अमोलप्रीत के साथ 82 रन की साझेदारी की। अनमोलप्रीत सिंह ने 165 गेंद में 11 चौकों की मदद से 116 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वरन के आउट होने के बाद अमोलप्रीत और सिद्धेश लाड ने पांचवें विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। सिद्धेश ने 89 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed