Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Rejects Pakistan as Sole Blind Cricket Asia Cup 2026 Champions, Demands Joint Winner Status

ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप: पाकिस्तान को अकेले चैंपियन घोषित करने पर भारत का विरोध, भारतीय खेमे ने की यह मांग

Fri, 20 Nov 2026 06:08 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 20 Nov 2026 06:08 PM IST
सार

बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान के बीच पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 का फाइनल रद्द होने के बाद पाकिस्तान को एकमात्र विजेता घोषित किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया  ने इस फैसले का विरोध करते हुए दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करने की मांग की है।

विज्ञापन
India Rejects Pakistan as Sole Blind Cricket Asia Cup 2026 Champions, Demands Joint Winner Status
भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम - फोटो : CABI

विस्तार

पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में बारिश के कारण खेल रद्द होने के बाद पाकिस्तान को एकमात्र विजेता घोषित किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (कैबी) ने विश्व ब्लाइंड क्रिकेट परिषद (डब्ल्यूबीसीसी) के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। कैबी ने स्पष्ट किया है कि भारत और पाकिस्तान दोनों को टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए। कैबी ने पाकिस्तान को अकेले चैंपियन घोषित करने के फैसले को नियमों के खिलाफ बताते हुए इसे भारतीय टीम के साथ अन्याय करार दिया है। संगठन ने डब्ल्यूबीसीसी से मांग की है कि पाकिस्तान को एकमात्र विजेता घोषित करने का फैसला तत्काल वापस लिया जाए और भारत-पाकिस्तान को संयुक्त विजेता का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन


नियमों की अलग-अलग व्याख्या से बढ़ा विवाद
कैबी के अनुसार, टूर्नामेंट के तकनीकी नियमों की धारा 27 में फाइनल मुकाबले के टाई होने की स्थिति का स्पष्ट उल्लेख है। संगठन का दावा है कि इस नियम की दोनों पंक्तियां इसी परिस्थिति से संबंधित हैं। कैबी ने इस मुद्दे को डब्ल्यूबीसीसी की तकनीकी समिति के सामने उठाया था। संगठन के मुताबिक, शुरुआत में तकनीकी समिति भी भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित करने पर सहमत हो गई थी। हालांकि, कैबी का आरोप है कि इसके बाद तकनीकी समिति के निदेशक और पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (पीबीसीसी) के अध्यक्ष ने मैच रेफरी और अंपायरों को प्रभावित किया, जिसके चलते फैसला पाकिस्तान के पक्ष में कर दिया गया। कैबी ने इस घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए निर्णय प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय कप्तान ने भी फैसले पर जताई नाराजगी
कैबी की ओर से जारी एक वीडियो में भारतीय टीम के कप्तान टी. दुर्गा राव ने बताया कि फाइनल मुकाबले के दौरान मैच रेफरी ने टीम को बुलाकर जानकारी दी थी कि रन रेट के आधार पर पाकिस्तान को विजेता और भारत को उपविजेता घोषित किया जा रहा है। कप्तान ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में पहले भी दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाता रहा है। उनके मुताबिक, मौजूदा फैसला नियमों के विपरीत है और भारतीय टीम इसी के खिलाफ आवाज उठा रही है।

कैबी चेयरमैन बोले- यह भारतीय खिलाड़ियों के साथ अन्याय
कैबी के चेयरमैन और समर्थानम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड के संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी महांतेश जी. किवदासनावर ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और भारतीय टीम के साथ खुला अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि जब तकनीकी समिति पहले ही दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करने पर सहमत हो चुकी थी, तो उस फैसले को बदलकर पाकिस्तान के पक्ष में कैसे किया जा सकता है? इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी टीम को खिताब मैदान पर अपने प्रदर्शन के आधार पर मिलना चाहिए, न कि अधिकारियों के फैसलों को प्रभावित करके। कैबी केवल तकनीकी समिति के शुरुआती फैसले को स्वीकार करेगा, जिसके तहत भारत और पाकिस्तान दोनों संयुक्त विजेता थे।

डब्ल्यूबीसीसी से तीन प्रमुख मांगें
कैबी ने विश्व ब्लाइंड क्रिकेट परिषद के सामने अपनी मांगें रखते हुए कहा है कि पाकिस्तान को एकमात्र चैंपियन घोषित करने का फैसला तत्काल वापस लिया जाए। तकनीकी समिति के शुरुआती फैसले को बरकरार रखा जाए। भारत और पाकिस्तान को पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 का संयुक्त विजेता आधिकारिक रूप से घोषित किया जाए। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह फैसले को चुनौती देने के लिए सभी जरूरी मंचों और विकल्पों का सहारा लेगा।
विज्ञापन

2016 में भारत ने जीता था पहला एशिया कप
भारतीय टीम ने 2016 में आयोजित पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप का पहला संस्करण जीता था। भारत इस बार टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरा था और अपने प्रदर्शन के दम पर फाइनल तक पहुंचा था। अब बारिश के कारण फाइनल मुकाबला पूरा नहीं हो पाने और पाकिस्तान को अकेले विजेता घोषित किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। कैबी का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन और टूर्नामेंट के नियमों के अनुरूप सम्मान मिलना चाहिए। संगठन ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान को एशिया कप 2026 का एकमात्र चैंपियन स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed