फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India register sixth consecutive win in World Cup beat England by 100 runs in Lucknow IND VS ENG WC 2023

IND vs ENG: भारत ने विश्व कप में 20 साल बाद इंग्लैंड को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब टीम इंडिया

Sun, 29 Oct 2023 10:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 29 Oct 2023 10:55 PM IST
सार

भारत ने इस जीत के साथ ही दो अंक हासिल कर लिए हैं। उसके अब छह मैचों में 12 अंक हो गए हैं। उसने पहले स्थान से दक्षिण अफ्रीका को हटा दिया। दूसरी ओर, इंग्लैंड के छह मैचों में दो अंक ही हैं। उसे पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
India register sixth consecutive win in World Cup beat England by 100 runs in Lucknow IND VS ENG WC 2023
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (29 अक्तूबर) को यादगार जीत हासिल की। उसने 20 साल बाद विश्व कप में इंग्लैंड को हराया। टीम इंडिया को पिछली बार 2003 में उसके खिलाफ जीत मिली थी। उसके बाद 2011 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बंगलूरू में टाई रहा था। वहीं, 2019 में भारतीय टीम बर्मिंघम में हार गई थी।
विज्ञापन


भारत ने इस जीत के साथ ही दो अंक हासिल कर लिए हैं। उसके अब छह मैचों में 12 अंक हो गए हैं। उसने पहले स्थान से दक्षिण अफ्रीका को हटा दिया। टीम इंडिया अभी आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है। अगर वह दो नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है तो अंतिम-4 में पहुंच जाएगी। दूसरी ओर, इंग्लैंड के छह मैचों में दो अंक ही हैं। उसे पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। गत विजेता टीम अब विश्व कप से बाहर होने के कगार पर है। वह अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। 
विज्ञापन

India register sixth consecutive win in World Cup beat England by 100 runs in Lucknow IND VS ENG WC 2023
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की विश्व कप में 59वीं जीत
भारत की विश्व कप में कुल 59वीं जीत है। उसने इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा जीत के मामले में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया। न्यूजीलैंड ने 58 मैच जीते हैं। अब भारत से आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया है। उसने 73 मैच जीते हैं।

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की 34.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी ने इस मुकाबले में भी घात गेंदबाजी की और चार विकेट अपने नाम किए। अनुभवी जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटकाए। कुलदीप यादव को दो और रवींद्र जडेजा को एक सफलता मिली।

India register sixth consecutive win in World Cup beat England by 100 runs in Lucknow IND VS ENG WC 2023
आउट होने के बाद जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के तीन बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए
भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाए और इंग्लैंड को दबाव में बनाए रखा। जो रूट और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गजों के अलावा मार्क वुड भी खाता नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 20 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। डेविड मलान ने 16, डेविड विली ने नाबाद 16, मोईन अली ने 15, जॉनी बेयरस्टो ने 14, आदिल रशीद ने 13, जोस बटलर और क्रिस वोक्स ने 10-10 रन बनाए।
विज्ञापन

India register sixth consecutive win in World Cup beat England by 100 runs in Lucknow IND VS ENG WC 2023
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
40 रन पर गिर गए थे भारत के तीन विकेट
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी। 40 रन तक टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। शुभमन गिल नौ रन बनाकर, विराट कोहली खाता खोले बिना और श्रेयस अय्यर चार रन बनाकर आउट हुए। विश्व कप के इतिहास में पहली बार कोहली खाता नहीं खोल सके। वहीं, श्रेयस एक बार फिर शॉर्ट बॉल पर आउट हुए।

India register sixth consecutive win in World Cup beat England by 100 runs in Lucknow IND VS ENG WC 2023
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित और राहुल ने संभाली पारी
इसके बाद रोहित ने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी निभाई। राहुल 58 गेंद में तीन चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच रोहित ने वनडे करियर का 54वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 66 गेंद में पचास रन बनाए। इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी निभाई। शतक से 13 रन दूर रोहित आदिल रशीद की गेंद पर लिविंगस्टोन को कैच थमा बैठे। उन्होंने 101 गेंद पर 87 रन की अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए।

India register sixth consecutive win in World Cup beat England by 100 runs in Lucknow IND VS ENG WC 2023
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने खेली उपयोगी पारी
रवींद्र जडेजा आठ रन बनाकर आउट हुए। आखिर में सूर्यकुमार यादव ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। वह 47 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। शमी एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने नौवें विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी निभाई। बुमराह आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। वह 25 गेंद में 16 रन बना सके। कुलदीप नौ रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से विली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, क्रिस वोक्स और आदिल रशीद को दो-दो विकेट मिले। मार्क वुड को एक विकेट मिला।

India register sixth consecutive win in World Cup beat England by 100 runs in Lucknow IND VS ENG WC 2023
मोईन अली को आउट करने के बाद मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड की टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। वह पहली बार विश्व कप में लगातार चार मैचों में हारी है। कोई गत विजेता टीम दूसरी बार विश्व कप में लगातार चार मैच हारी है। इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया 1992 में लगातार चार मैच हारा था। वह 1987 में विश्व कप जीतने के बाद गत विजेता टीम के रूप में उतरा था।

India register sixth consecutive win in World Cup beat England by 100 runs in Lucknow IND VS ENG WC 2023
विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय गेंदबाजों ने छह बल्लेबाजों को बोल्ड किए
भारतीय गेंदबाजों ने इसा मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड के छह बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया। टीम इंडिया ने इससे पहले 1996 में श्रीलंका के छह बल्लेबाजों को शारजाह और 1993 में वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाजों को कोलकाता में क्लीन बोल्ड किया था।

बुमराह 14 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर
इंग्लैंड के खिलाफ 32 रन पर तीन विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह के इस विश्वकप में छह मैचों में 14 विकेट हो गए हैं। वह सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा 16 विकेट लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं। बुमराह ने 14 विकेट 15.07 की औसत से लिए हैं, जो इस विश्वकप में कम से कम 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ है। उनका इकोनॉमी भी 3.91 रन प्रति ओवर है, जो सभी में श्रेष्ठ है।

शमी ने छठी बार लिए विश्वकप में चार विकेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट और यहां चार विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी ने विश्वकप में अपने विकेटों की संख्या 40 कर ली है। भारतीय गेंदबाजों में उनसे आगे 44-44 विकेट लेने वाले जहीर खान और जवागल श्रीनाथ हैं, लेकिन शमी ने ये विकेट सिर्फ 13 मैच में लिए हैं। यही नहीं शमी ने विश्वकप में छठी बार एक मैच में चार या उससे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि हासिल कर मिचेल स्टार्क की बराबरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed