फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India reach no. 1 position in World Test Championship 2023-25 Points Table after Australia beat Pakistan

WTC Points Table: टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर भारत, ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान पर जीत से फायदा

Sun, 17 Dec 2023 04:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 Dec 2023 04:31 PM IST
सार

पर्थ टेस्ट शुरू होने से पहले पाकिस्तान का पॉइंट पर्सेंट 100 था। अब पहले टेस्ट में ही हार के बाद उनका पॉइंट पर्सेंटेज 66.67 पर लुढ़क गया है।

विज्ञापन
India reach no. 1 position in World Test Championship 2023-25 Points Table after Australia beat Pakistan
पाकिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की जीत से टीम इंडिया को हुआ फायदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पर्थ में पाकिस्तान को 360 रन से हरा दिया। कंगारुओं की इस जीत के साथ ही भारतीय टीम को फायदा हुआ है। टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। दोनों का पॉइंट पर्सेंटेज बराबर है, लेकिन टीम इंडिया को हार नहीं मिली है। इसकी वजह से भारत पाकिस्तान से ऊपर पहले स्थान पर है।
विज्ञापन


वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर लुढ़क गई है। ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर है। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र का हिस्सा है। इसका फाइनल 2025 में खेला जाएगा। पॉइंट पर्सेंटेज के हिसाब से शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल खेलेंगी। हालांकि, अभी शुरुआती चरण हैं और आगे इसमें काफी बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा

India reach no. 1 position in World Test Championship 2023-25 Points Table after Australia beat Pakistan
पाकिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की जीत से टीम इंडिया को हुआ फायदा - फोटो : सोशल मीडिया
पर्थ टेस्ट शुरू होने से पहले पाकिस्तान का पॉइंट पर्सेंट 100 था। अब पहले टेस्ट में ही हार के बाद उनका पॉइंट पर्सेंटेज 66.67 पर लुढ़क गया है। इस दौरान पाकिस्तानी टीम ने दो सीरीज में तीन टेस्ट खेले हैं। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट में उन्हें जीत मिली थी। वहीं, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलआफ हार मिली है। दो जीत और एक हार के साथ टीम के पास 24 अंक हैं। वहीं, भारतीय टीम ने अब दो टेस्ट मैच (वेस्टइंडीज) खेले हैं। एक में टीम इंडिया को जीत मिली है और एक ड्रॉ रहा है। ऐसे में भारतीय टीम के नाम कोई हार नहीं है। 16 अंक और 66.67 पॉइंट पर्सेंटेज लेकर टीम इंडिया शीर्ष पर है।

बाकी टीमों का हाल

India reach no. 1 position in World Test Championship 2023-25 Points Table after Australia beat Pakistan
जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड का पॉइंट पर्सेंट 50 है और वह तीसरे स्थान पर है। वहीं, बांग्लादेश की टीम 50 पॉइंट पर्सेंट लेकर ही चौथे स्थान पर है। 41.67 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ ऑस्ट्रेलिया पांचवें और 16.67 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ वेस्टइंडीज छठे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने इस चक्र में अब तक बाकी टीमों की तुलना में सबसे ज्यादा छह टेस्ट खेले हैं। तीन में उन्हें जीत मिली, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा।

एक मैच ड्रॉ रहा, जिसकी वजह से उनके 30 अंक हैं। वहीं, इंग्लैंड 15 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ सातवें स्थान पर है। इंग्लैंड ने इस चक्र में पांच टेस्ट खेले हैं। दो में उन्हें जीत और दो में हार मिली। एक टेस्ट ड्रॉ रहा। इंग्लैंड के नौ अंक हैं। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर है। दोनों का पॉइंट पर्सेंटेज शून्य है।


 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट में डिफेंडिंग चैंपियंस हैं। उन्होंने इसी साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा, जो कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच भी होगा। वहीं, भारतीय टीम 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। 

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान पहले टेस्ट में क्या हुआ

India reach no. 1 position in World Test Championship 2023-25 Points Table after Australia beat Pakistan
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 360 रन से हरा दिया है। रविवार को टेस्ट का चौथा दिन था और कंगारुओं ने चौथे दिन ही पाकिस्तान को समेट दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को 450 रन का लक्ष्य दिया था। हालांकि, इसके बाद जवाब में पाकिस्तानी टीम 89 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 271 रन पर सिमट गई थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम को 216 रन की बढ़त मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 233 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर कंगारुओं के पास 216 रन की बढ़त थी। ऐसे में दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 449 रन की हो गई। कंगारुओं ने पाकिस्तान को फॉलोऑन नहीं दिया और खुद ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इसका उन्हें फायदा भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed