Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India pacer Jasprit Bumrah recorded the highest-ever rating points by an Indian bowler in Test cricket

ICC: बुमराह ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने

Wed, 01 Jan 2025 02:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jan 2025 02:20 PM IST
सार

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 30 विकेट लिए हैं और वह इस सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर उभरे हैं। बुमराह के 907 रेटिंग हैं जो भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में किसी गेंदबाज की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक है।

विज्ञापन
India pacer Jasprit Bumrah recorded the highest-ever rating points by an Indian bowler in Test cricket
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साल 2025 के पहले दिन बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बुमराह बुधवार को आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह गेंदबाजों में शीर्ष पर मौजूद हैं और उन्होंने नया इतिहास रच दिया है। बुमराह ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में नौ विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

बुमराह ने अश्विन को पीछे छोड़ा 
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 30 विकेट लिए हैं और वह इस सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर उभरे हैं। बुमराह के 907 रेटिंग हैं जो भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में किसी गेंदबाज की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक है। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट से पहले बुमराह के रेटिंग अंक 904 थे और उन्होंने सर्वोच्च रेटिंग के मामले में पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली थी। 2016 में अश्विन ने सर्वोच्च रेटिंग (904) हासिल की थी, लेकिन अब बुमराह ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट में पूरे किए थे 200 विकेट
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए थे। मैच के हिसाब से भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वालों में बुमराह दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, इस लिस्ट की शीर्ष पांच गेंदबाजों में अकेले तेज गेंदबाज हैं। बुमराह ने 44 टेस्ट में ऐसा किया। वहीं, अश्विन 37 टेस्ट मैचों में 200 विकेट पूरे किए थे और वह शीर्ष पर हैं। गेंद के हिसाब से टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों की बात करें तो बुमराह चौथे स्थान पर हैं। बुमराह को 200 विकेट के लिए 8484 गेंदें फेंकनी पड़ीं। पाकिस्तान के वकार यूनिस इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। 
विज्ञापन

दिग्गजों की सूची में शामिल हुए बुमराह
बुमराह सर्वोच्च रेटिंग अंक हासिल करने वाले संयुक्त रूप से 17वें गेंदबाज हैं और उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर डेरेक अंडरवुड की बराबरी कर ली है। इस सर्वाकालिक सूची में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सिडनी बर्नस (932) रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि जॉर्ज लोहमैन (931), इमरान खान (922) और मुथैया मुरलीधरन (920) का नंबर आता है। 

कमिंस को हुआ फायदा
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को भी ताजा रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। कमिंस चौथे टेस्ट मैच में छह विकेट लेने के कारण एक स्थान के सुधार के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे हमवतन जोश हेजलवुड और बुमराह हैं। कमिंस को 15 रेटिंग अंकों का फायदा भी हुआ है। वहीं, टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग में भी वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने मेलबर्न टेस्ट में बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया था। 

करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर यशस्वी, जडेजा को नुकसान
भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बल्लेबाजों की रैंकिंग में बॉक्सिंग डे टेस्ट में शानदार पारी खेलने का फायदा हुआ है। यशस्वी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके रेटिंग अंक भी 854 है। वहीं, मेलबर्न में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ने वाले नीतीश कुमार रेड्डी 20 स्थान की छलांग के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में 53वें स्थान पर आ गए हैं। हालांकि, रवींद्र जडेजा को गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह 10वें स्थान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed