{"_id":"61cf266c04efdc30ce00fda8","slug":"india-odi-team-analysis-changed-in-indian-cricket-in-three-months-virat-kohli-will-play-under-the-captaincy-kl-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"India ODI Team Analysis: तीन महीने में पूरी तरह बदल गया भारतीय क्रिकेट, जानिए कैसे खत्म हुआ विराट कोहली का दबदबा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India ODI Team Analysis: तीन महीने में पूरी तरह बदल गया भारतीय क्रिकेट, जानिए कैसे खत्म हुआ विराट कोहली का दबदबा
Fri, 31 Dec 2021 09:40 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 31 Dec 2021 09:40 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। फिटनेस टेस्ट पास नहीं करने के कारण रोहित शर्मा सीरीज में टीम इंडिया के साथ नहीं होंगे। उनके स्थान पर केएल राहुल कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। फिटनेस टेस्ट पास नहीं करने के कारण रोहित शर्मा सीरीज में टीम इंडिया के साथ नहीं होंगे। उनके स्थान पर केएल राहुल कप्तानी करेंगे। इसका मतलब है कि टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे विराट कोहली राहुल की कप्तानी में खेलेंगे। दूसरी ओर, रविचंद्रन अश्विन चार साल बाद वनडे टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।
तीन महीने पहले तक विराट कोहली का कद भारतीय टीम सबसे बड़ा था। रवि शास्त्री के साथ उनकी जोड़ी को सबसे ताकतवार माना जाता था। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया और सबकुछ बदल गया। अक्टूबर से दिसंबर तक तीन महीने में भारतीय क्रिकेट में सबकुछ बदल गया।
अनुभव के साथ उम्र में भी कोहली से छोटे राहुल
29 साल के राहुल उम्र में कोहली से चार साल छोटे हैं। उन्होंने विराट के टीम इंडिया में आने के आठ साल बाद वनडे डेब्यू किया था। राहुल आज तक भारतीय टीम की कप्तानी नहीं की है। वे एक-दो बार मैदान पर टीम के कार्यवाहक कप्तान जरूर रहे हैं। राहुल को इसी महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया था। उन्हें अजिंक्य रहाणे की जगह मिली थी।
विज्ञापन
विराट का ग्राफ कैसे गिरा?
ऋषभ पंत कप्तानी प्लान से बाहर?
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत को भारतीय टीम के कप्तान के रूप में देखा जाता था। माना जा रहा था कि पंत भविष्य में टीम इंडिया की कमान संभाल लेंगे। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। इससे यह माना जा रहा है कि कप्तानी योजना से पंत धीरे-धीरे बाहर होते जा रहे हैं। इसके पीछे उनका फॉर्म भी जिम्मेदार है। वे पिछले कुछ महीनों में कोई ऐसी पारी नहीं खेल सके हैं जो प्रशंसकों के मन में हो।
शिखर धवन टीम में कायम, लेकिन कब तक?
शिखर धवन श्रीलंका दौरे पर गई टीम के कप्तान थे, लेकिन माना जा रहा था कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं मिलेगा। रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे और ऋतुराज गायकवाड़ विकल्प के तौर पर जाएंगे। रोहित के अनफिट होने पर धवन को एक लाइफलाइन मिल गई है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका में मौका मिलेगा। शिखर अगर इस मजबूत टीम के खिलाफ बड़ी पारी खेल जाते हैं तो चयनकर्ताओं की परेशानी बढ़ जाएगी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन), युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

- कोहली 2019 से एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा सके हैं। इसका दबाव उनके ऊपर पिछले दो साल से है।
- उनके नेतृत्व में टीम इंडिया 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हारी। तब यह कहा गया कि कोहली ने सही से योजना नहीं बनाई। बड़े टूर्नामेंट में उनके पास प्लान-बी नहीं होता है।
- विराट ने टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया। इसका असर बड़े टूर्नामेंट पर पड़ा और भारतीय टीम ग्रुप दौर में ही बाहर हो गई।
- भारत किसी भी वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान से हारा। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ खिलाड़ियों के कंधे झुके हुए थे।
- कोहली का हमेशा साथ देने वाले रवि शास्त्री भी टीम से हट गए। राहुल द्रविड़ कोच बने। कोहली-शास्त्री की जोड़ी टूटी और भारतीय क्रिकेट बदल गई।