{"_id":"578f0b2b4f1c1b1d7fc4bcbf","slug":"india-must-win-not-to-lose-points-in-icc-rankings","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साख बचाने को विंडीज में जीत जरूरी है भारत के लिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
साख बचाने को विंडीज में जीत जरूरी है भारत के लिए
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत 21 से वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करेगा। टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज भारत के लिए सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। आईसीसी रैंकिंग में अपना स्थान और प्वाइंट बचाने के लिए भारत को यह सीरीज जीतनी ही होगी। यही नहीं वर्ल्ड चैंपियन और नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए भी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज काफी अहम हो जाती है।
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 जुलाई को एंटीगा से अपना अभियान शुरू करेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया को 26 जुलाई से 3 मैचों की सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरना है।
भारत, आठवीं रैंक वाले वेस्टइंडीज से 44 अंक आगे है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास भी सातवीं रैंक वाली श्रीलंका पर 33 अंको की बढ़त है। यदि भारत और ऑस्ट्रेलिया अपनी सीरीज नहीं जीत पाते, इसका नतीजा उन्हें अंको में भारी नुकसान के रूप में उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
भारत को 112 अंक बनाए रखने के लिए वेस्टइंडीज को 3-0 या इससे फिर क्लीन स्वीप से मात देनी होगी। 3-1 या 2-0 की हार भी भारत के अंक काट देगी। अगर वेस्ट इंडीज को बड़ा उलटफेर कर भारत को 3-1 या 2-0 से हरा देता है, तो भारत 100 के आंकड़े से नीचे 98 अंको पर आ जाएगा।

क्यो जीत ही चाहिए भारत को?
विराट कोहली
इन दोनों सीरीज के अलावा, पाकिस्तान और इंग्लैंड की सीरीज के नतीजों पर भी काफी कुछ निर्भर रहेगा। तीनों सीरीज के बाद ही टेस्ट रैंकिग की सूरत साफ होगी।
इसके अलावा भारत के रविचंद्रन अश्विन भी यासिर शाह के खिलाफ पहले नंबर की लड़ाई जारी रखेंगे। हालांकि दोनों का टॉप पर रहना स्पिन गेंदबाजी के लिए काफी खास है क्योंकि 2006 के बाद यह पहली बार है कि दो स्पिनर आईसीसी रैंकिग में टॉप पर है।
इसके अलावा रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे के पास भी अपनी रैंकिग को बेहतर करने का मौका होगा।
भारत के लिए यह सीरीज इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत को विदेशी जमीन पर जीत के सूखे को खत्म करना है। भारत 2011 से वेस्टइंडीज से कोई सीरीज नहीं हारा है। इसके साथ ही भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत की हैट्रिक भी लगाना चाहेगा।