फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India most success team to score in test series.

विदेशी धरती पर रन बनाने में अव्वल है टीम इंडिया

Mon, 12 Jan 2015 03:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 12 Jan 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
India most success team to score in test series.

पिछले हफ्ते खत्म हुए टेस्ट सीरीज में एक बात तय हो गई है कि टेस्ट मैचों की रन बनाने के मामले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की कोई सानी नहीं है।

विज्ञापन


भले ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत से 4 मैचों की यह टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली हो लेकिन टीम इंडिया ने अपने खराब रिकॉर्ड के बावजूद मजबूत मेजबान को कड़ी टक्कर दी और लगातार 2 मैच ड्रॉ भी करा लिए। परिणाम भले ही भारत के पक्ष में नहीं रहा हो लेकिन रन बनाने के मामले में टीम इंडिया मेजबानों को कड़ी टक्कर देती नजर आई।
विज्ञापन


चार मैचों या उससे कम मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड इसी सीरीज में बना। दोनों टीमों ने मिलकर इस सीरीज में 5870 रन बनाए जो नया रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि चार या उससे कम मैचों की सीरीज में इन्हीं दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए सबसे ज्यादा बार सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। इस मामले में शीर्ष 10 में से 4 बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ही रन बने। भारत का नाम इस सूची में 6 बार शामिल है, इन 6 में से 5 बार टीम इंडिया ने विदेशी धरती पर रनों का अंबार खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत ने 4 बार किया यह कारनामा

India most success team to score in test series.

चार मैचों या उससे कम मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बने। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जानी वाली टेस्ट सीरीज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी कहा जाता है। इन दोनों टीमों ने शीर्ष 10 में से 4 बार एक सीरीज के दौरान सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।

दोनों टीमों ने पिछले हफ्ते खत्म हुई सीरीज में रिकॉर्ड 5870 रन बनाए, इन दोनों ने अपने पिछले ही 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए और सुधार किया है। 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान दोनों ने 5651 रन बनाए थे, उस समय भी परिणाम 2-0 रहा लेकिन सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। भारत ने एक टेस्ट मैच में जीत हासिल की और 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए।

शीर्ष 10 में पहले-दूसरे स्‍थान के बाद छठे और सातवें स्‍थान पर भी दोनों टीमें विराजमान हैं। 2007-08 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान दोनों टीमों ने कुल 5191 रन बनाए जो इस सूची में छठे नंबर पर है।

इसके अलावा सातवें पायदान पर भी दोनों टीमों की जुगलबंदी दिखी और दोनों ने 5170 रन बनाए। हालांकि इस बार यह सीरीज भारत में खेली गई और 2-0 के साथ टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली।

10 में से 5 बार भारत ने विपक्षी टीम के साथ बनाए 5 हजार

India most success team to score in test series.

टीम इंडिया का टेस्‍ट क्रिकेट के मामले में विदेशी धरती पर बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है, लेकिन उसके बल्‍लेबाज विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली सीरीज में लगातार शामिल होते रहे हैं।

4 मैचों की किसी भी सीरीज में शीर्ष 10 में से 4 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ रनों का अंबार खड़ा ‌किया है। जबकि इंग्लैंड के साथ उसने 2 बार यह कारनामा किया।

छठे और सातवें स्‍थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के बाद भारत का नाम इंग्लैंड के साथ आठवें नंबर पर भी बना हुआ है। यह टेस्ट सीरीज 2002 में इंग्लैंड में खेली गई जिसमें दोनों टीमों ने 5151 रन बनाए और यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। 2 मैच ड्रॉ रहे।

इसके बाद 10वें नंबर पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड के साथ एक और जुगलबंदी की है। दोनों के बीच यह सीरीज 2011 में इंग्लैंड में खेली गई जिसमें 4853 रन बने। भारत यह सीरीज 0-4 से हार गया लेकिन भारत रनों के लिहाज से मेजबान टीम का लगातार पीछा करता दिखा।

ऐसी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज जिसमें दोनों टीमों ने मिलकर 5 हजार से ज्यादा रन बनाए हों उसमें टीम इंडिया विपक्षी टीम के साथ 5 बार शामिल रही है। भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया भी 5 बार 5 हजार से ज्यादा रन बनाने वाली सीरीज में शामिल रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया तो एक साथ 4-4 बार यह कारनामा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed