फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india lose 2nd t20 match by 6 wicket against england

हार ने फिर खोली पोल, लेना होगा कड़ा फैसला

Sat, 22 Dec 2012 11:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Dec 2012 11:05 PM IST
विज्ञापन
india lose 2nd t20 match by 6 wicket against england

टेस्ट में 1-2 से करारी हार के बाद भारत को इंग्लैंड से टी20 सीरीज 1-1 ड्रॉ खेलना पड़ा। दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हार के बाद टीम इंडिया की पोल एक बार फिर खुल गई है। इस मैच में भारत कहीं नहीं था। पहले मैच में 5 विकेट से जीत के बाद दूसरे मैच में 6 विकेट से हारने वाली टीम इंडिया की अब असली परीक्षा पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में होगी।

विज्ञापन


दूसरे मैच में भारत केवल युवराज सिंह की बदौलत कुछ देर हावी रहा लेकिन अंतिम ओवरों में नौसिखिए गेंदबाजों ने जिस तरह लुटिया डूबोई वो टीम के लिए चिंता का विषय है। हर बार की तरह इस मैच में भारत की समस्या उसकी गेंदबाजी रही।
विज्ञापन


यहां सवाल यह उठता है कि अगर पार्ट टाइम गेंदबाज युवराज ही टीम के मुख्य गेंदबाज हैं तो मुख्य गेंदबाजों को टीम में उतारने की क्या जरूरत है? इस मैच के बाद भारत को पाकिस्तान के साथ घरेलू सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई रविवार को टीम का एलान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ बीसीसीआई को इस टीम से उन्हीं चेहरों को मौका देना चाहिए जो पूरी तरह फिट हों। क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ इस लंबे सीरीज में भारतीय टीम की फिटनेस चरमराती हुई दिख रही है। पाकिस्तान के खिलाफ अगर भारत को जीतना है तो टीम में कई बदलाव करने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed