फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'India Have Been Provided Favourable Pitches in World Cup'

टीम इंडिया की जीत पर पाक को लगी मिर्ची, लगाया आरोप

Mon, 02 Mar 2015 03:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Mar 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
'India Have Been Provided Favourable Pitches in World Cup'

क्रिकेट का 11वां वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जा रहा है और यह महाद्वीप 23 सालों के बाद क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन कर रही है। इस बार टीम इंडिया अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरी हुई है। भारत का टूर्नामेंट में पहला ही मुकाबला दूसरे ही दिन चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से था जिसमें धोनी की टीम ने गजब का खेल दिखाते हुए पाक को हराया था। भारत की वर्ल्ड कप इतिहास में पाक पर रिकॉर्ड और अजेय छठी जीत है।

विज्ञापन


पाकिस्तान को हराने के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह से रौंद दिया फिर यूएई जैसी कमजोर टीम को हराकर जीत की हैट्रिक लगा दी। वहीं दूसरी ओर, पाक को रविवार को जिम्बाब्वे को हराने के बाद टूर्नामेंट की पहली जीत नसीब हुई है। इससे पहले पाक भारत के बाद वेस्टइंडीज से भी बुरी तरह से हार गया था। शुरुआती 2 मैचों में हार के बाद पाक पर टूर्नामेंट में बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था।
विज्ञापन


पाक टीम की हार के बाद उनके देश में प्रशंसकों में जबर्दस्त निराशा दिखी और उन्होंने खिलाड़ियों पर जमकर भड़ास निकाला। कुछ प्रशंसकों ने तो अपनी टीम की हार पर केस भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड कप में भारत की हैट्रिक जीत और पाक की 3 मैचों में 2 हार देखकर उनके देश के लोग तिलमिलाए हुए हैं और अब क्रिकेट की नियंता आईसीसी पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि आईसीसी टीम इंडिया को जरूरत से ज्यादा सुविधाएं दे रही है।

नवाज ने आईसीसी पर भारत को सहयोग देने का लगाया आरोप

'India Have Been Provided Favourable Pitches in World Cup'

पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने आईसीसी पर टीम इंडिया को ज्यादा सुविधाएं देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आईसीसी के सहयोग से भारत अपने खिताब बचाने के अभियान की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, "वर्ल्ड कप में अब तक भारत ने जितने भी मैच खेले हैं उसमें आप देख सकते हैं कि उन्हें उनकी सुविधा के अनुसार पिच की व्यवस्‍था कराई जा रही है।" नवाज ने पाक के लिए 55 टेस्ट और 45 वनडे मैच खेले हैं। एक टीवी चैनल पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि जहां भारत को उसकी सुविधा के अनुसार पिच दिए जा रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के लिए ऐसे पिच बनाए गए जिसमें उनके लिए खेलना आसान नहीं होता।

नवाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच का उदाहरण देते हुए कहा, "इस मैच को ही देखिए जहां की पिच पर जबर्दस्त उछाल था और काफी बाउंस भी मिल रहा था जो हमारी ताकत के विरुद्ध है। मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को यह कहना चाहूंगा कि वह आईसीसी के समक्ष इस मसले को पूरजोर तरीके से उठाए।"

साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्‍तान की ओर से इस बात का भी विरोध जताया जाना चाहिए कि वह वैश्विक क्रिकेट नियामक संस्‍था होने के बाद वह भारत को ज्यादा तरजीह क्यों दे रहा है।

हालांकि इसी कार्यक्रम में पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल भी मौजूद थे जिन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बाउंसी पिच पर भी पाक की जीत पर सराहना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed