फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India has hosted three major events in icc

भारत को मिली ICC के तीन बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी

Sun, 30 Jun 2013 02:00 AM IST
लंदन/एजेंसी
लंदन/एजेंसी Updated Sun, 30 Jun 2013 02:00 AM IST
विज्ञापन
India has hosted three major events in icc

भारत 2016 टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। आईसीसी ने आईडीआई बोर्ड के साथ वार्षिक बैठक की समाप्ति पर शनिवार को इस बाबत घोषणा की।

विज्ञापन


वहीं, पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मेजबानी इंग्लैंड को सौंप दी गई है। पहले टेस्ट चैंपियनशिप 2017 में जून से जुलाई महीने के दौरान आयोजित होगी,

जबकि 2021 में दूसरे संस्करण की मेजबानी भारत को दी गई है। 2023 में क्रिकेट वर्ल्ड कप भी भारत में होगा।

आईसीसी के चीफ एक्जिक्यूटिव डेविड रिचडर्सन ने कहा, ‘बैठक में यह फैसला लिया गया कि 2015-2023 के दौरान आईसीसी 18 टूर्नामेंटों को आयोजित करेगी।

इसमें दो क्रिकेट वर्ल्ड कप, दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, दो वर्ल्ड टी-20 कप, तीन वुमन वर्ल्ड कप, तीन अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप, दो वुमन वर्ल्ड टी-20 कप और चार क्वालीफाइंग टूर्नामेंट हैं।


आईसीसी बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी के बदले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप आयोजित कराने को राजी हो गया है। पहला आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2017 में इंग्लैंड में खेला जाएगा।
विज्ञापन


अब हम इसके खेलने के तरीकों और क्वालीफिकेशन प्रक्रिया पर काम करेंगे।’
 
2016-2023 के दौरान आईसीसी के अहम टूर्नामेंट

वर्ल्ड टी-20 2016: भारत
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2017: इंग्लैंड
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड
वर्ल्ड टी-20 2020: ऑस्ट्रेलिया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021: भारत
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023: भारत

आईसीसी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट
वर्ल्ड टी-20 क्वालीफायर 2015: आयरलैंड/स्कॉटलैंड
क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2018: बांग्लादेश
वर्ल्ड टी-20 क्वालीफायर 2019: टेंडर
क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2022: जिम्बाब्वे

अन्य आईसीसी टूर्नामेंट
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2016: बांग्लादेश
वुमन वर्ल्ड कप 2017: इंग्लैंड
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2018: न्यूजीलैंड
वुमन वर्ल्ड टी-20 2018: वेस्ट इंडीज
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020: दक्षिण अफ्रीका
वुमन वर्ल्ड कप 2021: न्यूजीलैंड
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022: वेस्ट इंडीज
वुमन वर्ल्ड टी-20 2022: दक्षिण अफ्रीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed