{"_id":"5c006715bdec22419f5c2123","slug":"india-enter-in-deaf-t20-world-cup-final-to-beat-south-aftica","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका को हराकर बधिर टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगा मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका को हराकर बधिर टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगा मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
deaf cricket team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीतेंद्र त्यागी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को बधिर टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों के बीच फाइनल 30 नवम्बर यानी शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
गुरुग्राम के टेरी ग्राम क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 137 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डडली रॉसो ने सबसे अधिक 38 रन बनाए, वहीं, रेनहार्ट लिंबाच ने 30 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से जीतेंद्र ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा, इमरान और साई आकाश ने दो-दो विकेट लिए। वीरेंद्र सिंह को एक सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने जीतेंद्र (30), विपुल पटेल (25), साई आकाश (20) और कप्तान वीरेंद्र (20) की बल्लेबाजी के दम पर छह विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए और चार विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए अविनाश कालिचरण और सिवेश पुन्नास्वामी ने दो-दो विकेट लिए, वहीं कोलिन वेंटर और रुआल कुमालो को एक-एक सफलता मिली।
इसी दिन भारतीय टीम का एक और मुकाबला श्रीलंका की ही टीम से हुआ था। इस मैच में भारत को श्रीलंका के हाथों सात विकेट से हार मिली, लेकिन इस हार से भारतीय टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि उसने पहले ही फाइनल में प्रवेश हासिल कर लिया था।