{"_id":"62f05b83a04f30539b532e57","slug":"india-defeats-west-indies-in-5th-t20-by-88-runs-florida-shreyas-bishnoi-kuldeep-axar-hardik-cricket-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI 5th T20: पांचवें टी-20 में 88 रन से जीता भारत, वेस्टइंडीज के सभी 10 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने लिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI 5th T20: पांचवें टी-20 में 88 रन से जीता भारत, वेस्टइंडीज के सभी 10 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने लिए
Mon, 08 Aug 2022 02:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:23 PM IST
सार
India vs West Indies (IND vs WI) 5th T20i: भारत ने पांचवें टी-20 में वेस्टइंडीज को 88 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। श्रेयस ने 64 रन की पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत ने वेस्टइंडीज को पांच मैचों की सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 में 88 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज भी 4-1 से जीत ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। श्रेयस ने 64 रन की पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
सभी 10 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने लिए
रवि बिश्नोई, कुलदीप और अक्षर
- फोटो : सोशल मीडिया
विंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन शिमरोन हेटमायर ने बनाए। उन्होंने 35 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव की स्पिनर्स की तिकड़ी ने घातक गेंदबाजी की। बिश्नोई ने चार विकेट लिए। वहीं, अक्षर और कुलदीप ने तीन-तीन विकेट लिए। यानी वेस्टइंडीज के सभी 10 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने लिए।
इस मैच में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत नहीं खेल रहे थे। हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभाल रहे थे। अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने इस सीरीज में पांच मैचों में सात विकेट झटके। वहीं, अक्षर पटेल गेमचेंजर ऑफ द मैच बने।
इस मैच में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत नहीं खेल रहे थे। हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभाल रहे थे। अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने इस सीरीज में पांच मैचों में सात विकेट झटके। वहीं, अक्षर पटेल गेमचेंजर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 आंकड़े
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 25 टी-20 खेले हैं। इनमें से 17 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की और सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। भारत ने विंडीज के खिलाफ आठ टी-20 सीरीज खेली हैं। इनमें से टीम इंडिया ने छह सीरीज जीती हैं।
भारत की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। ईशान किशन 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, श्रेयस अय्यर और दीपक हुड्डा ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी निभाई। दीपक हुड्डा 25 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर ने सातवां अर्धशतक लगाया। वह 40 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए।
हार्दिक ने 28 रन बनाए
संजू सैमसन 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, दिनेश कार्तिक नौ गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल सात गेंदों में नौ रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में हार्दिक ने दो चौके और दो छक्के लगाए। विंडीज की ओर से ओडियन स्मिथ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, जेसन होल्डर, ड्रेक्स और हेडल वॉल्श ने एक-एक विकेट लिया।
विंडीज की खराब शुरुआत
189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम की शुरुआत खराब रही। 50 रन तक वेस्टइंडीज ने चार विकेट गंवा दिए थे। पहले ही ओवर में वेस्टइंडीज की टीम को पहला झटका लगा। अक्षर पटेल ने ओपनिंग करने आए जेसन होल्डर को बोल्ड किया। होल्डर खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अक्षर ने शामराह ब्रूक्स (13) और डेवोन थॉमस (10) को पवेलियन भेजा।
रवि बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
कुलदीप यादव ने कप्तान निकोलस पूरन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। पूरन तीन रन ही बना सके। इसके बाद लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का कमाल देखने को मिला। विंडीज की पारी के 12वें ओवर में रवि बिश्नोई का कमाल देखने को मिला। उन्होंने इस ओवर में रोवमन पॉवेल और कीमो पॉल को पवेलियन भेजा। बिश्नोई ने पॉवेल और कीम पॉल दोनों को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। पॉवेल नौ रन और कीमो खाता भी नहीं खोल सके।
हेटमायर ने लगाया अर्धशतक
इसके बाद 13वें ओवर में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 13वें ओवर में वेस्टइंडीज को दो झटके दिए। कुलदीप ने एक ही ओवर में डोमिनिक ड्रेक्स और ओडियन स्मिथ को पवेलियन भेजा। ड्रेक्स एक रन और ओडियन खाता भी नहीं खोल सके। 89 रन तक विंडीज ने आठ विकेट गंवा दिए थे। इस बीच शिमरोन हेटमायर ने टी-20 करियर का चौथा अर्धशतक लगाया।
विंडीज की पारी 100 रन पर सिमटी
हेटमायर को कुलदीप ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 35 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 56 रन बना सके। रवि बिश्नोई ने ओबेड मैकॉय को आउट कर विंडीज की पारी को 100 रन पर समेट दिया। वेस्टइंडीज के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें से चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए।