फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Cricketer Taniyaa Bhatia Claims She Was Robbed In London Hotel, demands Action in Tweet

IND vs ENG: लंदन में भारतीय महिला क्रिकेटर के होटल रूम से कैश-कार्ड और घड़ियां चोरी, शिकायत कर जांच की मांग की

Mon, 26 Sep 2022 10:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Sep 2022 10:01 PM IST
सार

भारत के इंग्लैंड दौरे से एक और बड़ा मामला सामने आया है। भारतीय टीम की सदस्य तानिया भाटिया ने सोमवार को ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स को बताया कि दौरे के दौरान लंदन में उनके होटल के कमरे से उनका बैग चोरी हो गया है।

विज्ञापन
India Cricketer Taniyaa Bhatia Claims She Was Robbed In London Hotel, demands Action in Tweet
तानिया भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज में मेजबान इंग्लैंड को 3-0 से हरा दिया। लॉर्ड्स में खेले गए आखिरी मैच में काफी विवाद हुआ। भारत की दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की चार्लोट डीन को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट (मांकडिंग) किया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर अब भी खिलाड़ियों की कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 
विज्ञापन


Cricket: इस क्रिकेट कप्तान को इंटरपोल ने जारी किया नोटिस, दुष्कर्म के मामले में ढूंढ रही है देश की पुलिस
विज्ञापन

इसी बीच भारत के इंग्लैंड दौरे से एक और बड़ा मामला सामने आया है। भारतीय टीम की सदस्य तानिया भाटिया ने सोमवार को ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स को बताया कि दौरे के दौरान लंदन में उनके होटल के कमरे से उनका बैग चोरी हो गया है।



IND vs SA: दीपक हुड्डा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर, श्रेयस और शाहबाज की टीम में एंट्री

तानिया ने लिखा- मैरियट होटल लंदन मैडा वेले मैनेजमेंट से हैरान और निराश हूं। इंग्लैंड सीरीज के दौरान कोई मेरे होटल के कमरे में घुस गया और कैश, कार्ड, घड़ियां और ज्वेलरी के साथ मेरा बैग चुरा लिया। मैरियट बॉनवॉय काफी असुरक्षित है।



Mankading: इंग्लैंड की कप्तान ने दीप्ति पर लगाया 'झूठ' बोलने का आरोप, बोलीं- डीन को नहीं मिली थी कोई चेतावनी
विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा- इस मामले की तुरंत जांच और समाधान की उम्मीद है। साथ ही तानिया ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को टैग कर लिखा- ईसीबी के पसंदीदा होटल पार्टनर में सुरक्षा की ऐसी कमी आश्चर्यजनक है। उम्मीद है कि वह भी संज्ञान लेंगे।

होटल ने क्रिकेटर के ट्वीट का जवाब देते हुए उनसे बैग का ब्योरा मांगा है। तानिया इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा थीं, लेकिन वनडे सीरीज में तीन मैचों में से किसी में भी उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने छह सितंबर को टी20 मैच खेला था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक 19 वनडे और 53 टी20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

IND vs SA Photos: टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें, देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed