फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Cricket team retain Test mace for third consecutive year

फिर पूरी दुनिया में लहराया तिरंगा, भारत ने लगातार तीसरे साल बरकरार रखी टेस्ट चैम्पियनशिप

Mon, 01 Apr 2019 06:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 01 Apr 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
India Cricket team retain Test mace for third consecutive year
आईसीसी गदा के साथ विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट श्रृंखला में जीत का स्वाद चखने वाली भारतीय टीम लगातार तीसरे साल आईसीसी टेस्ट चैम्पियन को दी जाने वाली मेस (गदा) अपने पास बरकरार रखने में सफल रही। इसके साथ ही टीम को ईनाम के तौर पर दस लाख डालर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


आईसीसी के बयान के मुताबिक भारतीय टीम एक अप्रैल की कटऑफ तारीख को टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर रही जबकि न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर रहा।

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, ‘आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप मेस को एक बार फिर अपने पास बरकरार रखने पर हम काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमारी टीम अलग-अलग प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर रहने से हमें अधिक खुशी हो रही है।’ 
विज्ञापन


भारतीय टीम का शीर्ष पर रहना लगभग पहले से ही तय था जबकि पिछले एक साल से अच्छा प्रदर्शन करने वाली न्यूजीलैंड को दूसरे स्थान पर बने रहने के लिए सिर्फ बांग्लादेश से हार से बचना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड

India Cricket team retain Test mace for third consecutive year
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

न्यूजीलैड की टीम 108 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जिसके लिए उसे पांच लाख डॉलर का इनाम दिया गया। टीम के कप्तान केन विलियमसन को आईसीसी स्प्रिट ऑफ क्रिकेट 2018 का खिताब भी दिया गया। 

पिछले दो सत्र में दूसरे स्थान पर रही दक्षिण अफ्रीका की टीम 105 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही और उन्हें दो लाख डॉलर की पुरस्कार राशि से संतुष्ट होना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया दशमलव अंक की गणना के आधार पर इंग्लैंड को पछाड़ कर चौथे स्थान पर रहा जिसे एक लाख डालर का इनाम मिला।

कोहली ने कहा, ‘हमारी टीम में बहुत गहराई है और मुझे यकीन है कि इस साल के अंत में आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप शुरू होने के बाद भी हमारा अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा। हमें इसके शुरू होने का इंतजार है क्योंकि इससे टेस्ट मैच को ज्यादा महत्व मिलेगा।’

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा, ‘टेस्ट रैंकिंग में टीम का दूसरा स्थान हासिल करना हमारी टीम के लिए शानदार उपलब्धि है। एक टीम के रूप में हमें बहुत गर्व होना चाहिए। यह मैदान पर केवल ग्यारह खिलाड़ियों द्वारा नहीं, बल्कि पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ की मेहनत और लगन का नतीजा है।’

India Cricket team retain Test mace for third consecutive year
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने भारतीय टीम को बधाई देने के साथ टेस्ट क्रिकेट के महत्व को बताते हुए कहा कि विश्व कप के बाद वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं भारत को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप गदा को बरकरार रखने के लिए बधाई देता है और विराट कोहली की टीम ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है।’ 

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताब के लिए नौ देश 27 श्रृंखलाओं में 71 टेस्ट मैच खेलेंगे। इसका फाइनल 2021 में खेला जाएगा जिससे चैम्पियन का चयन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed