फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Cricket Schedule 2024 Calendar T20 World Cup IPL to IND vs ENG Test Series Full Matches Fixtures

India Schedule 2024: फरवरी-मार्च में टेस्ट तो अप्रैल-जून में टी20 खेलेंगे भारतीय क्रिकेटर, जानें पूरा शेड्यूल

Sun, 31 Dec 2023 03:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 03:45 PM IST
सार

Cricket Schedule 2024 India : 2024 में भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा, लेकिन असली रंग इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आएगा। इसके बाद आईपीएल और विश्व कप में रोमांच की हदें पार होना तय है।
 

विज्ञापन
India Cricket Schedule 2024 Calendar T20 World Cup IPL to IND vs ENG Test Series Full Matches Fixtures
भारतीय टीम का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 का साल उतार-चढ़ाव से भरा रहा। दो मौकों पर टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंची, लेकिन फाइनल मैच में हार झेलनी पड़ी। इसके बावजूद भारत ने विश्व कप में सबसे बेहतरीन टीम के रूप में अपना दबदबा बनाया। अब 2024 में भी भारत की कोशिश और बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। इस साल भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का एक दशक से लंबा सूखा खत्म करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


इस साल भारत को इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के साथ खेलना है। बीसीसीआई ने साल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन जून तक के लिए भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम साफ हो चुका है। इसके बाद भारत को 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से द्विपक्षीय सीरीज खेलनी हैं।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका से होगा साल का पहला मैच
2024 में भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। यहां टी20 और वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस दौरे का आखिरी मैच भारत 2024 में तीन जनवरी से खेलेगा। यह मुकाबला सात जनवरी को खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान से पहली बार द्विपक्षीय सीरीज
11 जनवरी से टीम इंडिया को अफगानिस्तान के साथ तीन टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। यह दोनों टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी। हालांकि, दोनों देशों के बीच एक टेस्ट मैच हो चुका है, लेकिन सीमित ओवर क्रिकेट में ये दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में ही खेली हैं।

इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज
इस साल भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 25 जनवरी से शुरू होगी और 11 मार्च को खत्म होगी। लगभग दो महीने तक चलने वाली यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगी।

अप्रैल-मई में आईपीएल का जलवा
इंग्लैंड के साथ लंबी टेस्ट सीरीज के बाद सभी खिलाड़ी कुछ दिन आराम करेंगे। इसके बाद आईपीएल की शुरुआत होगी। दो महीने तक चलते वाले इस टूर्नामेंट में फटाफट क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा।

जून में टी20 विश्व कप का जलवा
टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन चार से 30 जून के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका में होगा। आईपीएल के बाद सभी टीमों के अधिकतर खिलाड़ी टी20 क्रिकेट के अभ्यस होंगे और इस विश्व कप में रोमांच अपने चरम पर रहेगा।


जुलाई से द्विपक्षीय सीरीज खेलेगा भारत
भारतीय टीम के एफटीपी चक्र के अनुसार 2024 में टीम इंडिया इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज खेलेगी। इनमें से इंग्लैंड के साथ सीरीज जनवरी से मार्च के बीच खेली जाएगी। वहीं, अन्य देशों के साथ सीरीज जुलाई से दिसंबर के बीच होने की संभावना है। बीसीसीआई ने आगे का शेड्यूल नहीं जारी किया है, लेकिन एफटीपी चक्र से साफ है कि साल के आखिरी छह महीनों में भारत को श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज खेलनी हैं। इन सीरीज में वनडे और टेस्ट मैच पर ज्यादा ध्यान होगा। क्योंकि, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में होगी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा फाइनल भी 2025 में होगा। इसे ध्यान में रखते हुए भारत अपनी तैयारी मजबूत करना चाहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed