{"_id":"671bb442c018cb088305a175","slug":"india-bowling-coach-morne-morkel-has-backed-his-side-to-respond-strongly-against-new-zealand-second-test-2024-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया, किस जगह हुई टीम से गलती, मैच में वापसी का जताया भरोसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया, किस जगह हुई टीम से गलती, मैच में वापसी का जताया भरोसा
Fri, 25 Oct 2024 08:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:38 PM IST
सार
पहले टेस्ट की पहली पारी में 46 रन पर ढेर होने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार को दूसरे टेस्ट के पहले दिन महज 156 रन पर सिमट गई जिससे न्यूजीलैंड ने मैच पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया।
विज्ञापन
मोर्ने मोर्कल
- फोटो : IPL
विस्तार
भारतीय टीम की स्थिति न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अच्छी नहीं दिख रही है और उस पर 2012-13 के बाद घरेलू मैदान पर पहली टेस्ट सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच, टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने स्वीकार किया कि पहली पारी में बल्लेबाजों की रन बनाने में लगातार असफलता टीम को महंगी पड़ रही है। पहले टेस्ट की पहली पारी में 46 रन पर ढेर होने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार को दूसरे टेस्ट के पहले दिन महज 156 रन पर सिमट गई जिससे न्यूजीलैंड ने मैच पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
मोर्कल ने मैच के बाद कहा, मुझे बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कभी भी टकराव पसंद नहीं है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आपको पहली पारी में रन बनाने की जरूरत होती है। अगर हम दबदबा बनाते हैं तो अच्छा रहता है लेकिन हम ऐसा करने में कामयाब नहीं हुए हैं। हमारी बल्लेबाजी लाइन-अप में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से वे अपनी प्रक्रिया में लगे हैं और वे जानते हैं कि इन चीजों से कैसे निपटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि हम उन गलतियों को सुधार लेंगे क्योंकि इस समय हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि उनके पास इसे सुधारने के लिए काफी अनुभव और जानकारी है। मैं टीम को दूसरी पारी में मजबूती के साथ वापसी करने की उम्मीद कर रहा हूं। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि वे कैसे वापसी करते हैं और इस स्थिति और परिस्थितियों में कैसे खेलते हैं।
मोर्कल ने कहा कि भारत को मैच और सीरीज हारने से बचने के लिए भरोसा बनाए रखना होगा और परिस्थितियों की जानकारी का समर्थन करना होगा। उन्होंने कहा, हमें विश्वास करना होगा। यह खेल काफी मजेदार है। हमारे खिलाड़ी आक्रामक खिलाड़ी हैं, ऐसे खिलाड़ी हैं जो इन परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इस मैच से पहले हमारी बातचीत यही थी कि हम इन परिस्थितियों में माहिर हैं, हम जानते हैं कि इन परिस्थितियों का सामना कैसे करना है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह मुश्किल काम होगा। लेकिन यह वाकई में प्रेरित करने और जुझारू जज्बा दिखाकर शीर्ष प्रदर्शन करने का मौका है, मैं इसे इसी तरह देखता हूं।