{"_id":"5b7305e742c79254aa466207","slug":"india-blue-lose-despite-mithali-raj-half-century-in-women-challenger-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिताली का अर्धशतक गया बेकार, इंडिया ब्ल्यू टीम को मिली हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिताली का अर्धशतक गया बेकार, इंडिया ब्ल्यू टीम को मिली हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
मिताली राज
अनुभवी मिताली राज की 51 गेंद में 51 रन की पारी के बावजूद इंडिया ब्ल्यू को महिला टी-20 चैलेंजर टूर्नामेंट के वर्षा से बाधित पहले मैच में इंडिया रेड के खिलाफ सात रन से हार का सामना करना पड़ा। इंडिया ब्ल्यू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 100 रन बनाए।
विज्ञापन
जिसमें जवाब में रेड टीम ने जब 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 79 रन बनाए थे तब खराब मौसम के कारण खेल रोकना पड़ा। इंडिया रेड को वीजेडी नियम के अनुसार विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्ल्यू टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और मिताली की जुझारू पारी की बदौलत टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान मिताली ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का मारा। उनके बाद टीम की दूसरी सर्वोच्च स्कोरर वीआर वनिता रही जिन्होंने 12 रन बनाए।
विज्ञापन
भारत की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने 15 रन देकर दो विकेट चटकाए और फिर पारी का आगाज करते हुए 44 गेंद में छह चौकों की मदद से 45 रन बनाकर रेड टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।