{"_id":"63c782b5b079764cef1d75b4","slug":"india-becomes-no-one-test-team-for-two-hours-due-to-technical-glitch-then-australia-reclaimed-the-spot-2023-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Test Rankings: आईसीसी रैंकिंग में टेस्ट की नंबर एक टीम बनी भारत, फिर छिन गई बादशाहत, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Test Rankings: आईसीसी रैंकिंग में टेस्ट की नंबर एक टीम बनी भारत, फिर छिन गई बादशाहत, जानें पूरा मामला
Wed, 18 Jan 2023 11:13 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:13 AM IST
सार
आईसीसी की वेबसाइट में भारतीय टीम लगभग दो घंटे तक शीर्ष पर बनी रही। भारत ने आखिरी टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल खेला था। ऐसे में भारत ने कैसे ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया, यह सभी फैंस की समझ से परे था।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत नौ फरवरी से होगी। बॉर्डर-गावस्कर टॉफ्री में कुल चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया के पास इस सीरीज के सभी मैच जीतकर टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका रहेगा। हालांकि, आईसीसी की वेबसाइट में इस सीरीज से पहले ही भारतीय टीम शीर्ष पर दिखने लगी। लगभग दो घंटे तक ऐसा ही रहा। यह देख सभी क्रिकेट फैंस हैरान रह गए।
भारत ने अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज खेली थी। ये दोनों सीरीज खत्म होने के बाद भारत 115 रेटिंग अंक के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 126 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर था। इसके बाद दोनों टीमें कोई मैच नहीं खेलीं, लेकिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे कैसे कर दिया यह सभी की समझ से परे था, क्योंकि आईसीसी टीम रैंकिंग एक सीरीज खत्म होने के बाद ही बदलती है।

फैंस ने आईसीसी रैंकिंग के स्क्रीनशॉट लिए और सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया। हालांकि, लगभग दो घंटे बाद आईसीसी की वेबसाइट सही हो गई और ऑस्ट्रेलिया फिर से पहले और भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया। आईसीसी की वेबसाइट में गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ था।
फैंस ने जो स्क्रीनशॉट साझा किए हैं, उनमें भारत के रेटिंग अंक सही दिख रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के 15 अंक कम कर दिए गए। इस वजह से भारतीय टीम पहले स्थान पर पहुंच गई। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका, जो चौथे स्थान पर है, पांचवें स्थान पर खिसक गया, जबकि वेस्टइंडीज आठवें से छठे स्थान पर पहुंच गया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 18 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। वहीं, भारत ने भी शुरुआती दो मैचों के लिए टीम घोषित कर दी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम
पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर।