फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India becomes no one team in ICC test rankings australia can reclaim no one spot

ICC Test Ranking: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचा भारत, अब पाकिस्तान की जीत जरूरी, जानें क्यों

Tue, 15 Mar 2022 08:57 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 08:57 AM IST
सार

श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने के साथ ही भारत टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच चुका है। हालांकि, अब भारतीय फैंस को कराची में पाकिस्तान की जीत की दुआ करनी होगी। तभी भारत पहले स्थान पर बना रहेगा। 
 

विज्ञापन
India becomes no one team in ICC test rankings australia can reclaim no one spot
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच चुकी है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से हराने के साथ ही भारतीय टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम फिर से भारत को हटाकर नंबर एक टेस्ट टीम बन सकती है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच कराची में खेल जा रहे मुकाबले के नतीजे से नंबर एक टेस्ट टीम का फैसला होगा। ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीतते ही पहले स्थान पर आ जाएगा। वहीं पाकिस्तान के जीतने पर भारत पहले स्थान पर बना रहेगा। 
विज्ञापन


दो मार्च को जारी की गई आईसीसी रैंकिंग के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम 119 अंकों के साथ पहले पायदान पर और भारत 116 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हारने पर भारत को फायदा हो सकता है। वहीं कंगारू टीम की जीत होने पर भारत फिर से दूसरे स्थान पर आ जाएगा।  
विज्ञापन


कराची टेस्ट का नतीजा आने के बाद तय होगी रैंकिंग
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच कराची में खेले जा रहे टेस्ट का नतीजा आने के बाद टेस्ट रैंकिंग की स्थिति साफ होगी। ऑस्ट्रेलिया के जीतने पर भारत दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम फिर से नंबर एक टेस्ट टीम बन जाएगी। वहीं पाकिस्तान की टीम छठें स्थान पर बनी रहेगी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में हैं और उसका जीतना लगभग तय है। ऐसे में भारत से नंबर एक का पायदान जल्द ही छिन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC Test Rankings: Rohit Sharma & Co go top of World Test Rankings with Sri Lanka CLEAN SWEEP but with a caveat - Check full rankings

अब पाकिस्तान की जीत जरूरी
अगर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा सीरीज के तीनों मैच ड्रॉ रहते हैं तो भी भारत आईसीसी रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच जाएगा। इस स्थिति में भारत के पास 116 अंक होंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पास 115 अंक रहेंगे। वहीं पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के एक-एक मैच जीतने पर भी यही स्थिति रहेगी और भारत आईसीसी रैंकिंग में पहले पायदान पर बना रहेगा। इस सीरीज का पहला मैच ड्रॉ हो चुका है और दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब है। ऐसे में भारतीय फैंस को दुआ करनी होगी कि पाकिस्तान तीसरा टेस्ट मैच जीते तभी भारत पहले स्थान पर बना रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed