फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India beat England by 35 runs, opener Smriti and Poonam shone in victory

महिला क्रिकेट विश्वकपः भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को दी 35 रनों से मात

Sun, 25 Jun 2017 07:42 AM IST
एजेंसी/ डर्बी (इंग्लैंड)
एजेंसी/ डर्बी (इंग्लैंड) Updated Sun, 25 Jun 2017 07:42 AM IST
विज्ञापन
India beat England by 35 runs, opener Smriti and Poonam shone in victory

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप में इससे बेहतर शुरुआत क्या होगी। पहले ही मुकाबले में मिताली राज की अगुवाई वाली टीम ने दो बार की चैंपियन इंग्लैंड को 35 रन से मात देकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। पहले बल्लेबाजी कर भारतीय टीम ने ओपनर स्मृति मंधाना (90) और पूनम राउत (86) की मदद से तीन विकेट पर 281 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में दीप्ति शर्मा (3/47) और शिखा पांडे्य (2/35) की गेंदबाजी की मदद से इंग्लैंड को 47.3 ओवरों में 246 पर ढेर कर दिया।

विज्ञापन


मेजबान टीम की ओर से फ्रेन विल्सन ने 81 रन और कप्तान हीदर नाइट ने 46 रन की पारी खेली। भारतीय टीम की फील्डिंग भी शानदार रही। इंग्लैंड की दो बल्लेबाज रनआउट हुईं जबकि स्थानापन्न खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने मिडविकेट पर दर्शनीय कैच पकड़कर इंग्लैंड की अंतिम बल्लेबाज शब्रसोले को आउट किया। 
विज्ञापन


 इससे पहले स्मृति और पूनम राउत की भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने 144 रन की साझेदारी की। भारतीय कप्तान मिताली राज ने भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 71 रनों का योगदान दिया। हरमनप्रीत कौर 24 रन पर नाबाद रहीं। काउंटी मैदान पर मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। इंग्लैंड टीम को उम्मीद थी कि उसकी तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम को आसानी से ध्वस्त कर देगी लेकिन हुआ ठीक उलट।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति और पूनम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा पेश कर इंग्लैंड को विकेट के लिए तरसा दिया। इंग्लैंड को पहली सफलता 27वें ओवर में मिली थी। एक ओर जहां पूनम राउत सूझबूझ के साथ खेल रहीं थी वहीं स्मृति का अंदाज आक्रामक था। स्मृति ने 72 गेंदों पर खेली अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। जबकि राउत ने 134 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया। स्मृति ने चौथे ओवर में कैथरीन ब्रंट पर लगातार चार चौके जड़कर अपने तेवर दिखा दिए थे।

उन्होंने मनमाफिक अंदाज में शॉट खेलने से इंग्लिश गेंदबाज बेबस नजर आने लगी थीं। उन्होंने बैकफुट पर शानदार पंच जड़े, वाइड लांग आन पर लगाया गया उनका छक्का तो वाकई दर्शनीय था। भारतीय टीम ने 10 ओवरों में 59 रन बना लिए थे। हालांकि अगले दस ओवरों में भारतीय टीम ज्यादा तेजी से रन नहीं बटोर सकी। बीस ओवरों में भारत का स्कोर बिना क्षति के 97 रन था।

India beat England by 35 runs, opener Smriti and Poonam shone in victory
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ie
​यदि इस समय भारतीय टीम ने बेहतर स्ट्राइक रेट दिखाई होती तो स्कोर 300 के भी पार हो सकता था। पहला विकेट 27वें ओवर में मंधाना के रूप में ही गिरा था। स्मृति के पास शतक बनाने का मौका था लेकिन हेजल ने उन्हें कैच आउट करा दिया। उसके बाद कप्तान मिताली राज और पूनम राउत ने भी दूसरे विकेट पर 78 रन की साझेदारी की। स्मृति मंधाना और पूनम राउत दोनों मिलकर 144 रन की साझेदारी की। वहीं, भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 90 रन बनाए  

स्मृति की जोरदार रही वापसी 
बाएं हाथ की 20 वर्षीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग के दौरान चोटिल हो गईं थी। उनका विश्व कप में खेलना भी संदिग्ध माना जा रहा था लेकिन अंतिम क्षणों में वह फिट होकर लौटीं और पहले ही मैच में अपनी जोरदार पारी से उन्होंने फॉर्म के संकेत दे दिए हैं। साथ ही अपनी मैच फिटनेस भी साबित कर दी है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं के फैसले को भी सही साबित करने की कोशिश की है।  

मिताली का सातवां अर्द्धशतक 
भारतीय टीम की अनुभवी कप्तान मिताली राज ने इस मैच में 71 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए।  जो उनका वनडे में लगातार सातवां अर्द्धशतक है। पिछली छह पारियों में उन्होंने क्रमश: 62नाबाद , 54, नाबाद 51, नाबाद 73, 64  और अविजित 70 रन की पारियां खेलीं। अनुभवी मिताली 100 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। इस विश्व कप में उनके अनुभव और फॉर्म का भारतीय टीम को बड़ा लाभ मिल सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed