{"_id":"6814b1f06cab2a62ad0486c9","slug":"india-bans-pakistan-cricketers-instagram-accounts-including-babar-azam-shaheen-afridi-rizwan-many-more-ipl-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: बाबर सहित कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक, क्यों हुई कार्रवाई?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pahalgam Attack: बाबर सहित कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक, क्यों हुई कार्रवाई?
Fri, 02 May 2025 05:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 02 May 2025 05:22 PM IST
सार
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। भारत ने पाकिस्तान के कई एथलीट्स, क्रिकेटर्स और टीवी कलाकारों के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।
विज्ञापन
बाबर, रिजवान, शादाब, रऊफ और शाहीन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम सहित कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह कार्रवाई की गई है। जिन पाकिस्तानी क्रिकेटर के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक किए गए हैं उनमें बाबर के अलावा शाहीन अफरीदी, हसन अली, इमाम उल हक और कप्तान मोहम्मद रिजवान शामिल हैं।
विज्ञापन
भारत ने उठाए सख्त कदम
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। भारत ने पाकिस्तान के कई एथलीट्स, क्रिकेटर्स और टीवी कलाकारों के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। भारत ने गुरुवार को ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक किया था और अब इसी कड़ी में पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर्स भी लपेटे में आ गए हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने पर मिल रहा यह संदेश
भारत में बाबर और रिजवान सहित इन क्रिकेटर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की कोशिश करने वालों का यह संदेश मिल रहा है, 'भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है। इस आशय के कानूनी अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया।' कानूनी अनुरोध पर क्लिक करने पर लिख कर आ रहा, 'हमें इस अकाउंट को प्रतिबंधित करने के लिए एक कानूनी अनुरोध प्राप्त हुआ। हमने अपनी नीतियों के विरुद्ध इसकी समीक्षा की और एक कानूनी और मानवाधिकार मूल्यांकन किया। समीक्षा के बाद हमने उस स्थान पर सामग्री तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया जहां यह स्थानीय कानून के विरुद्ध है।'

पहलगाम हमले में मारे गए थे 26 लोग
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इस आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई सख्त फैसले लिए, जिसमें से एक भड़काऊ और संवेदनशील सांप्रदायिक सामग्री फैलाने वाले कई पाकिस्तानियों के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध भी शामिल है। जिन यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई की गई है, उनमें कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के भी चैनल शामिल हैं। इनमें रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर का चैनल 'शोएब अख्तर' (@ShoaibAkhtar100mph), पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बासित अली का यूट्यूब चैनल 'बासित अली' (@BasitAliShow), पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ और वरिष्ठ पत्रकार नौमान नियाज का यूट्यूब चैनल 'कॉट बिहाइंड' (Caught Behind), पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तनवीर अहमद का यूट्यूब चैनल 'तनवीर सेज' (@Tanveer Says) शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की हार पर पाकिस्तान की ही खिल्ली उड़ाने वाले दो यूट्यूबर्स 'वासे और इफ्फी' का यूट्यूब चैनल 'वासे हबीब' (@WasayHabib) को भी बंद कर दिया गया है।