{"_id":"62ac5c98a8c1185db63d7c97","slug":"india-and-pakistan-players-can-play-together-in-a-team-in-afro-asia-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Afro-Asia Cup: अगले साल एक साथ खेल सकते हैं भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी, गांगुली-धोनी पहले कर चुके हैं ऐसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Afro-Asia Cup: अगले साल एक साथ खेल सकते हैं भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी, गांगुली-धोनी पहले कर चुके हैं ऐसा
Fri, 17 Jun 2022 04:37 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 17 Jun 2022 04:37 PM IST
सार
एशिया और अफ्रीका की टीमों के बीच होने वाले मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह के साथ बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी साथ खेलते दिख सकते हैं।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी साथ खेलते दिख सकते हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान की टीमें भले ही आपस में टी20 सीरीज न खेल रही हों, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ी साथ खेलते दिख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एशिया और अफ्रीका की टीम के बीच मैच में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों के खिलाड़ी एक ही टीम में नजर आ सकते हैं। यह मैच अगले साल जून-जुलाई के महीने में हो सकता है।
इससे पहले भी एशिया और अफ्रीका की टीम के बीच मैच हो चुके हैं। उस समय शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी एक ही टीम के लिए खेले थे। 2005 से 2007 के बीच में भी अफ्रीका-एशिया के मैच में धोनी और मोहम्मद यूसुफ साथ खेल चुके हैं।

- एशियाई टीम में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी होते हैं।
- अफ्रीकी टीम में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या के खिलाड़ी खेलते हैं।
अगले साल भिड़ सकती हैं एशिया और अफ्रीका की टीमें
2023 में जून-जुलाई के महीने में एशिया और अफ्रीका की टीम के बीच मैच हो सकते हैं, जो अब टी20 फॉर्मेट में होंगे। हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह, एशियन क्रिकेट काउंसिल की विकास समिति के चेयरमैन महिंदा वल्लीपुरम और अफ्रीकी क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष सुमोद दामोदर के बीच बैठक में इस बारे में अंतिम निर्णय होगा। अब तक किसी भी क्रिकेट बोर्ड से इस बारे में बात नहीं की गई है। बातचीत के दौरान संभव है कि भारत और पाकिस्तान के बोर्ड इसके लिए राजी न हों, लेकिन दोनों बोर्ड के राजी होने पर एशिया-अफ्रीका के बीच मैच संभव है।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि एशिया और अफ्रीका की टीम के बीच मैच को हर साल आयोजित करने का प्लान है। इसमें भारत और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों के अलावा छोटे देशों के खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही एसोसिएट देश और महिला टीमों को भी आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।