{"_id":"d827efd4-6650-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"india-and-england-teams-arrive-in-dharamsala-amid-huge-fanfare","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में भनभनाते दिखे युवराज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धर्मशाला में भनभनाते दिखे युवराज
धर्मशाला/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को यहां होने वाले पांचवें वन-डे के लिए दोनों टीमें बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गगल एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट पर एचपीसीए के महासचिव विशाल मरवाह और अन्य पदाधिकारी खिलाड़ियों की अगवानी के लिए मौजूद थे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी और प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था कर रखी थी इसके बावजूद कई युवा दीवारों को लांघ पुलिस जवानों को चकमा देकर एयरपोर्ट के अंदर तक पहुंच गए। यहां तक कि खिलाड़ियों की बसों के पास भी पहुंच गए जिससे खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ी। इन अव्यवस्थाओं से क्रिकेटर युवराज सिंह भनभनाते भी देखे गए। हालांकि इन सबके बीच एयरपोर्ट पर धोनी के नारे लगा रहे एक प्रशंसक को देख धोनी इतने खुश हुए कि उन्होंने अपने गले की माला उसके गले में डाल दिया। इससे प्रशंसक की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पांच मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने 3-1 से पहले ही जीत लिया है। ऐसे में धर्मशाला में होने वाला आखिरी वनडे केवल औपचारिकता है।