फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हुए हार्दिक पांड्या

Sat, 01 Feb 2020 02:16 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 01 Feb 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
India all rounder Hardik Pandya ruled out of New Zealand Test series
hardik pandya

टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। इससे पहले वह टी-20 और वन-डे सीरीज में भी नहीं शामिल किए गए थे।पिछले साल अक्तूबर में हार्दिक के लोअर बैक की सर्जरी लंदन में हुई थी। जिससे वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में उबर रहे थे, लेकिन वह एक बार फिर से एनसीए के मुख्य फिजियो आशीष कौशिक के साथ लंदन जा रहे हैं। यहां स्पाइनल सर्जन डॉक्टर जेम्स एलीबॉन उनकी जांच करेंगे। 

India all rounder Hardik Pandya ruled out of New Zealand Test series
hardik pandya

सर्जरी के बाद टीम इंडिया में वापसी के लिए कोशिश में जुटे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हाल ही में फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे। इसके कारण उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 और वन-डे टीम में शामिल नहीं किया गया था। उस समय पांड्या की फिटनेस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक नहीं थी। वे फिलहाल एनसीए में हैं। फिट होने तक उनका रिहैबिलिटेशन चलता रहेगा।

India all rounder Hardik Pandya ruled out of New Zealand Test series
हार्दिक पांड्या

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 फरवरी को वेलिंग्टन और दूसरा 29 फरवरी को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। हार्दिक चोट के कारण ही दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उम्मीद थी कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे, लेकिन अभी उन्हें और समय लगेगा। हार्दिक ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ 30 अगस्त 2018 को खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
India all rounder Hardik Pandya ruled out of New Zealand Test series
hardik pandya

हो सकता है पांड्या भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं। न्यूजीलैंड के बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी घरेलू सरजमीं पर तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेलनी है। ये सीरीज मार्च में आईपीएल से पहले खेली जाएगी।

विज्ञापन
India all rounder Hardik Pandya ruled out of New Zealand Test series
हार्दिक पांड्या - फोटो : Social media

इस साल अक्तूबर में टी-20 विश्व कप खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिहाज से भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। अब देखना होगा कि क्या वह फिट होकर आईपीएल में वापसी करते हैं या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed