फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A won series by 1-0 to beat england lions by an innings and 68 runs in 2nd test

इंडिया ए ने इंग्लैंड लॉयंस को पारी और 68 रन से हराया, 1-0 से जीती सीरीज

Fri, 15 Feb 2019 11:44 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 15 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
India A won series by 1-0 to beat england lions by an innings and 68 runs in 2nd test
मयंक मार्कंडेय

लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय के पांच विकेट सहित धीमी गति के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत-ए ने शुक्रवार को इंग्लैंड लॉयंस को दूसरे अनिधकृत टेस्ट मैच में पारी और 68 रन से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। मार्कंडेय ने 31 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि ऑफ स्पिनर जलज सक्सेना ने 40 रन देकर दो विकेट निकाले। 

विज्ञापन


बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम, तेज गेंदबाज वरुण आरोन और नवदीप सैनी ने एक एक विकेट लिया और फालोऑन के लिए उतरी इंग्लैंड लॉयंस की टीम को दूसरी पारी में 180 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


भारत ए ने अभिमन्यु ईश्वरन के 117 और लोकेश राहुल के 81 रन की मदद से पहली पारी में 392 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड लायन्स की टीम 144 रन पर ढेर हो गई और उसे फालोऑन करना पड़ा। लॉयंस ने तीसरे दिन सुबह अपनी पारी बिना किसी नुकसान के 24 रन से आगे बढ़़ाई लेकिन उसके बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने नहीं टिक पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉयंस के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें बेन डकेट ने सर्वाधिक 50 रन बनाये जबकि लुई ग्रेगरी ने 44 रन का योगदान दिया। भारत ए ने इससे पहले इंग्लैंड लॉयंस को पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 4-1 से हराया था। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed