फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A Vs South Africa A, 2nd match

पहली पारी में 5 विकेट लेने के बाद अक्षर पटेल ने लगाई फिफ्टी

Thu, 27 Aug 2015 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 27 Aug 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
India A Vs South Africa A, 2nd match

युवा ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोरदार खेल दिखाया और पहले 5 विकेट झटका फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी भी ठोंक दी।

विज्ञापन


वायनाड (केरल) में खेले जा रहे 4 दिवसीय दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत-ए टीम ने दक्षिण अफ्रीका-ए पर 157 रनों की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 417 रन बना लिए थे। उस समय अक्षर पटेल 69 और करण शर्मा (0) खेल रहे थे। भारत की ओर से 4 अर्धशतक लगे हैं। ओपनर्स जीवनजोत सिंह (52), अभिनव मुकुंद (72) के अलावा कप्तान अंबाती रायडू ने 71 रन बनाए। इसके बाद पटेल ने भी फिफ्टी ठोंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेन पीड्ट ने सबसे अधिक 5 विकेट झटके जबकि सोतसोबे के खाते में दो विकेट गया।

पहले दिन मेहमान टीम की पहली पारी 260 रनों पर समेटने के बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान ने अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 342 रन बना लिए थे। अंकुश बेंस 34 और अक्षर पटेल 16 रन पर नाबाद लौटे।

भारतीय टीम की ओर से उसके सलामी बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत की। ओपनर जीवनजोत सिंह और अभिनव मुकुंद ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े। जीवनजोत 92 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लोनवाबो सोतसोबे ने आउट किया। मुकुंद के रूप में मेजबान टीम का दूसरा विकेट गिरा जिन्हें 72 रन के निजी योग पर डेन पीड्ट ने पवेलियन की राह दिखाई।


फिर बाबा अपराजित ने 34 रन का योगदान दिया। उन्हें पीड्ट ने अपना दूसरा शिकार बनाया। शेल्डन जैक्सन 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पीड्ट ने बोल्ड किया। इसके बाद कप्तान अंबाती रायडू तेजतर्रार पारी खेलते हुए कुल स्कोर को 300 के पार ले गए। विजय शंकर को 21 रन के निजी योग पर सोतसोबे ने आउट किया।

दूसरे दिन का अंतिम विकेट कप्तान अंबाती रायडू के रूप में गिरा। बेहतरीन लय में दिख रहे रायडू पीड्ट की गेंद पर धैर्य खो बैठे और डेन विलास को कैच थमाकर चलते बने। रायडू ने 81 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 71 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed