फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa 3rd Test Day 3 Match in Cape Town, South Africa, Cricket News in Hindi

IND vs SA 3rd Test Day 3: भारत के 212 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका 101/2, एल्गर-मार्करम पवेलियन लौटे

Thu, 13 Jan 2022 10:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Jan 2022 10:24 PM IST
सार

212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 23 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया।

विज्ञापन
India vs South Africa 3rd Test Day 3 Match in Cape Town, South Africa, Cricket News in Hindi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केप टाउन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत के 212 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। मैदान पर आज खूब ड्रामा देखने को मिला। एल्गर को शुरुआत में एल्बीडब्ल्यू आउट दिया गया था, लेकिन रिव्यू में वह बच गए और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद दिन के आखिरी ओवर में बुमराह की गेंद पर उनका बल्ला लगा, लेकिन फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। इसके बाद विकेटकीपर पंत के कहने पर कप्तान कोहली ने रिव्यू लिया। रिव्यू में दिखा कि गेंद एल्गर के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर तक पहुंची थी। इसके बाद फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और एल्गर आउट हुए। इसके बाद अंपायर ने स्टंप्स की घोषणा की। फिलहाल कीगन पीटरसन 48 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन


भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 198 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए और नाबाद रहे। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा। भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी पारी 210 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारतीय टीम 13 रन के लीड के साथ उतरी थी। इस तरह भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा। 

58 रन पर चार विकेट गिरने के बाद कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने पारी संभाली और भारत को 150 के पार पहुंचाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई। कोहली 143 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अश्विन और शार्दुल ठाकुर कुछ खास नहीं कर सके। अश्विन सात रन और शार्दुल पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

अश्विन को एनगिडी ने जेन्सन के हाथों कैच कराया। इसके बाद एनगिडी ने शार्दुल को वेरेन के हाथों कैच कराया।  उमेश यादव शून्य पर पवेलियन लौटे। उन्हें रबाडा ने वेरेन के हाथों कैच कराया। नौ विकेट गिर जाने के बाद पंत ने बुमराह को स्ट्राइक नहीं दिया और ज्यादातर खुद ही स्ट्राइकर्स एंड पर रहे और शतक जड़ा। 

पंत दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर भी बन गए। महेंद्र सिंह धोनी और कुमार संगाकारा भी अफ्रीकी मैदान पर कभी शतक नहीं लगा पाए। धोनी का दक्षिण अफ्रीका में उच्चतम स्कोर 90 रन और संगाकारा का 89 रन था। 


भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में करियर की चौथी सेंचुरी लगाई। पिछली सेंचुरी पंत ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई थी। इसके अलावा वह सिडनी के मैदान पर 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। वहीं, पहला शतक पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में केनिंग्टन ओवल में लगाया था। 

212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 23 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया। एडेन मार्करम 16 रन बनाकर शमी की गेंद पर राहुल को कैच थमा बैठे। वहीं, डीन एल्गर 96 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। एल्गर और पीटरसन के बीच 134 गेंदों पर 78 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed