फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South africa 2nd Test Playing 11 Prediction, Captain and Vice-Captain

IND vs SA Playing XI: क्या शार्दुल की जगह उमेश को टीम में शामिल करेंगे विराट कोहली? ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

Sun, 02 Jan 2022 04:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Jan 2022 04:48 PM IST
सार

कोहली वैसे तो विदेशी पिचों पर सीम ऑलराउंडर को तवज्जो देते हैं, लेकिन वांडरर्स में घास है। ऐसे में अच्छे पेस वाले गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। जोहानिसबर्ग में बीते कुछ दिनों में बारिश हुई है। हवा में मौजूद नमी से सीम गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
India vs South africa 2nd Test Playing 11 Prediction, Captain and Vice-Captain
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सोमवार से जोहानिसबर्ग में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है। वैसे तो कप्तान विराट कोहली विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ कम ही बदलाव ही करते हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इस मैच में दो बदलाव हो सकते हैं। 
विज्ञापन


शार्दुल ठाकुर की जगह तेज गेंदबाज उमेश यादव को मौका दिया जा सकता है। ऐसा होने पर टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन की जगह हनुमा विहारी को मौका मिल सकता है। इसके पीछे की वजह जोहानिसबर्ग के वांडरर्स मैदान में मौजूद हरी घास को बताई जा रही है। भारत फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है। सेंचुरियन में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया था।
विज्ञापन


प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकते हैं कोहली
कोहली वैसे तो विदेशी पिचों पर सीम ऑलराउंडर को तवज्जो देते हैं, लेकिन वांडरर्स में घास है। ऐसे में अच्छे पेस वाले गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। जोहानिसबर्ग में बीते कुछ दिनों में बारिश हुई है। हवा में मौजूद नमी से सीम गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। उमेश के पास अच्छी स्पीड है और वह रिवर्स स्विंग कराने में माहिर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शार्दुल और उमेश का पिछले तीन साल में विदेश में प्रदर्शन
शार्दुल ठाकुर vs उमेश यादव
4 टेस्ट 4
16 विकेट 12
23.18 औसत 30.00
40.5 स्ट्राइक रेट 54.5
61/4 बेस्ट बॉलिंग (पारी में) 40/3

उमेश 140 की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं
उमेश लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। उनकी फुल लेंथ गेंद जोहानिसबर्ग की विकेट पर ज्यादा असर डाल सकती है। इस वजह से कप्तान कोहली विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकते हैं। सेंचुरियन टेस्ट में शार्दुल भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। दोनों पारी मिलाकर 16 ओवर में सिर्फ दो विकेट चटकाए थे। बल्लेबाजी में वह चार और 10 रन ही बना पाए थे। 
 

India vs South africa 2nd Test Playing 11 Prediction, Captain and Vice-Captain
नेट्स में गेंदबाजी करते उमेश यादव और बल्लेबाजी करते हनुमा विहारी - फोटो : twitter@BCCI
जोहानिसबर्ग में 2018 में भी खेले थे चार पेसर्स
2018 में जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था, तब भी चार सीम गेंदबाज खेले थे।  पांचवें गेंदबाज की भूमिका हार्दिक पंड्या ने निभाई थी। तब भारत 63 रन से टेस्ट जीता था। उमेश के आने से भारत की गेंदबाजी लाइन अप और मजबूत हो जाएगी। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन की जगह हनुमा विहारी को मौका दिया जा सकता है। शार्दुल को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए मौका दिया गया था। 

अश्विन की जगह विहारी को मिल सकता है मौका
उमेश के आने से भारत को एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देना होगा। पिछले मैच की दूसरी पारी में इसकी कमी खली थी। ऐसे में विहारी उपयोगी साबित हो सकते हैं। विहारी अपने मजबूत डिफेंस के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में इस साल खेले गए सिडनी टेस्ट में वह साढ़ तीन घंटे बल्लेबाजी करते रह गए थे और टेस्ट ड्रॉ कराया था। इसके अलावा विहारी स्पिन कर सकते हैं। वह दाएं हाथ से ऑफ स्पिन कर लेते हैं। ऐसे में वह दोनों तरफ से एक अच्छ विकल्प साबित हो सकते हैं। 

अश्विन ने सेंचुरियन में दो विकेट लिए थे
अश्विन ने सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में 13 ओवर फेंके थे और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली थी। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने आखिरी के दो विकेट लिए थे। जोहानिसबर्ग में भी पिच का मिजाज कुछ सेंचुरियन जैसा ही रहने वाला है। 2013 में अश्विन जोहानिसबर्ग टेस्ट में खेले थे। उन्होंने 42 ओवर गेंदबाजी तो की, लेकिन उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली थी। इस बार भी वांडरर्स की घास वाली पिच पर अश्विन के खेलने की उम्मीद कम है। 

India vs South africa 2nd Test Playing 11 Prediction, Captain and Vice-Captain
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीकी टीम में एक बदलाव
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के अलावा टीम में और कोई बदलाव नहीं करेंगे। डिकॉक ने पहले टेस्ट के बाद लंबे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। उनकी कमी टीम को खल सकती है। अब उनकी जगह रेयान रिकेल्टन और काइल वरेन में से कोई एक खेल सकता है।

रिकेल्टन ने हाल फिलहाल में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनके खेलने की संभावना काफी ज्यादा है। इसके अलावा सेंचुरियन में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे वही खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। टीम छह बल्लेबाज, एक ऑलराउंडर और चार गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरेगी।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, तेम्बा बावुमा, रसी वैन डर डुसेन, कीगन पीटरसन, रेयान रिकेल्टन, वियान मुलडर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, मार्को जेन्सन, लुंगी एनगिडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed