{"_id":"61ad5b1a0b8e0879632a8cca","slug":"india-a-vs-sa-a-india-a-youth-have-a-chance-to-strengthen-their-claim-of-selection-the-third-unofficial-test-begins-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"India vs SA : भारत ए के युवाओं के पास चयन का दावा मजबूत करने का मौका, तीसरा अनौपचारिक टेस्ट आज से शुरू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India vs SA : भारत ए के युवाओं के पास चयन का दावा मजबूत करने का मौका, तीसरा अनौपचारिक टेस्ट आज से शुरू
Mon, 06 Dec 2021 06:06 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्लोमफोंटेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्लोमफोंटेन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 06 Dec 2021 06:06 AM IST
सार
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा जिसमें तीन टेस्ट और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। इस दौरे के लिए टीम में कम से 20 खिलाड़ियों के चुने जाने की संभावना है। न्यूजीलैंड शृंखला से विवादास्पद तरीके से टीम से बाहर किए गए हनुमा विहारी की वापसी की उम्मीद है।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
भारत की सीनियर टीम इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी और ऐसे में भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच सोमवार से यहां शुरू हो रहे तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में युवा खिलाड़ियों के पास चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का आखिरी मौका होगा।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ए टीम के साथ तीसरा अनौपचारिक टेस्ट आज से
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा जिसमें तीन टेस्ट और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। इस दौरे के लिए टीम में कम से 20 खिलाड़ियों के चुने जाने की संभावना है। न्यूजीलैंड शृंखला से विवादास्पद तरीके से टीम से बाहर किए गए हनुमा विहारी की वापसी की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने ड्रॉ हुए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में दो अर्द्धशतक लगाए। शीर्ष क्रम में विकल्प के लिए अभिमन्यु ईश्वरन का चयन हो सकता है। उन्होंने ए टीम के इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया है। इस सलामी बल्लेबाज ने शृंखला के पहले मैच में शतक बनाने के बाद दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अर्द्धशतक जड़ा। पृथ्वी शॉ हालांकि इस मैच में मौके भुनाने में सफल नहीं रहे।
विज्ञापन
पोरेल और सैनी ने किया है प्रभावित
पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने दूसरे मैच में प्रभावित किया। युवा इशान पोरेल ने छह जबकि नवदीप सैनी ने पांच विकेट झटके। लेग स्पिनर राहुल चाहर ने शृंखला में कुछ खास नहीं किया है, लेकिन उनके एकदिवसीय टीम में चुने जाने की संभावना है। युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक पिछला मैच नहीं खेल पाए लेकिन उन्हें शृंखला के आखिरी मैच में मौका दिया जा सकता है। शृंखला के दोनों मैच ड्रॉ रहे हैं।