{"_id":"5c04fa27bdec22418f492199","slug":"india-a-vs-new-zealand-a-third-unofficial-test-ends-on-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZ AvIND A: बारिश की भेंट चढ़ा खेल, तीसरा अनाधिकारिक टेस्ट भी रहा ड्रॉ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ AvIND A: बारिश की भेंट चढ़ा खेल, तीसरा अनाधिकारिक टेस्ट भी रहा ड्रॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। व्हांगरेई में चौथे दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंके बिना खेल रद्द कर दिया गया। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज 0-0 की बराबरी पर रही।
विज्ञापन
भारत ए ने तीसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 323 रन बनाए। विजय शंकर 71), शुभमन गिल (62) और अभिमन्यू ईश्वरन (56) ने उम्दा पारियां खेली। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने कैम फ्लेचर के शतक के दम पर अपनी पहली पारी में 398 रन बनाए। भारत ए की तरफ से कृष्णप्पा गौतम ने 6 विकेट झटके। इसके बाद तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ए का स्कोर एक विकेट पर 38 रन था। चौथे दिन बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो सका और अंपायरों ने दिन का खेल रद्द करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
इससे पहले माउंट मॉन्गनुई और हैमिल्टन में हुए पहले दो अनाधिकारिक टेस्ट भी ड्रॉ ही रहे थे। भारत ए के लिए सीरीज में सबसे ज्यादा रन मयंक अग्रवाल (149), तो न्यूजीलैंड ए के लिए टिम सेफर्ट ने सबसे ज्यादा (189) रन बनाए। वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। भारत ए के लिए कृष्णप्पा गौतम ने सीरीज में सबसे ज्यादा 9 विकेट लिए।
विज्ञापन
तीन मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच अब 7 दिसंबर से 3 मैचों की अनाधिकारिक वन-डे सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले माउंट मॉन्गनुई में खेले जाने हैं।
संक्षिप्त स्कोर:
भारत ए पहली पारी: 323 (विजय शंकर- 71, शुबमन गिल- 62, डग ब्रेसवेल-5/78)
न्यूजीलैंड ए पहली पारी: 398 (कैम फ्लेचर- 103, टिम सेफर्ट- 86, कृष्णप्पा गौतम- 6/139)
भारत ए दूसरी पारी: 38-1 (रविकुमार समर्थ- 27*, डग ब्रेसवेल- 1/17)