फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A vs England Lions Live Score Day 2 1st Unofficial Test Match Scorecard Karun Nair Dhruv Jurel

IND-A vs ENG Lions: भारत ए के खिलाफ हेन्स का शतक, दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड लायंस का स्कोर 237/2

Sat, 31 May 2025 11:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंटरबरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंटरबरी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 31 May 2025 11:11 PM IST
सार

India A vs England Lions: भारत ए के 557 रनों के जवाब में इंग्लैंड लायंस के लिए टॉम हेन्स ने शतक जड़ दिया है जिससे टीम ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक दो विकेट पर 237 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड लायंस फिलहाल भारत ए से 320 रन पीछे चल रही है।

विज्ञापन
India A vs England Lions Live Score Day 2 1st Unofficial Test Match Scorecard Karun Nair Dhruv Jurel
करुण नायर - फोटो : Twitter Screen Grab

विस्तार

टॉम हेन्स के शतक और मैक्स होल्डेन के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड लायंस ने भारत ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में दिन के खेल की समाप्ति तक दो विकेट पर 237 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड लायंस की टीम फिलहाल भारत ए से 320 रन से पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय हेन्स 103 रन और होल्डेन 64 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए अबतक अंशुल कंबोज और हर्ष दुबे को एक-एक विकेट मिला है। 
विज्ञापन


हेन्स-होल्डेन की शानदार साझेदारी
इससे पहले, करुण नायर के दोहरे शतक और ध्रुव जुरेल तथा सरफराज खान के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहली पारी में 557 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और भारत को पहली सफलता अंशुल कंबोज ने बेन मैकनी को आउट कर दिलाई जो 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हेन्स ने एमिलिओ गे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की और इंग्लैंड लायंस की पारी को संभाला। हर्ष ने हालांकि एमिलिओ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। एमिलिओ 90 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। फिर हेन्स और होल्डेन ने पारी आगे बढ़ाई और भारत ए के गेंदबाजों को दिन का खेल समाप्त होने तक कोई सफलता हासिल नहीं करने दी। हेन्स और होल्डेन के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 
विज्ञापन


जुरेल शतक से चूके
इस मैच में इंग्लैंड लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन करुण, जुरेल और सरफराज ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। सात साल बाद वापसी कर रहे करुण ने दमदार बल्लेबाजी की। भारत ए ने पहले दिन तीन विकेट पर 409 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे दिन भारत ए की पारी लंच के बाद ऑलआउट हो गई। भारत को दूसरे दिन चौथा झटका जुरेल के रूप में लगा जो शतक से चूक गए। जुरेल 120 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 94 रन बनाकर आउट हो गए। जुरेल और करुण के बीच चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी हुई जिसे अजीत डाले ने तोड़ा। नीतीश कुमार रेड्डी प्रभावित नहीं कर सके और सात रन बनाकर आउट हुए। करुण ने हालांकि शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 272 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करुण के आउट होने के बाद लड़खड़ाई पारी
करुण नायर दोहरा शतक लगाकर आउट हो गए। करुण 281 गेंदों पर 26 चौकों और एक छक्के की मदद से 204 रन बनाकर आउट हुए। करुण के आउट होने के बाद शार्दुल ठाकुर भी 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। करुण के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ए ने लंच ब्रेक सात विकेट पर 533 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में हालांकि, इंग्लैंड लायंस के गेंदबाजों ने वापसी की और भारत ए के शेष तीन विकेट जल्द गिरा दिए। भारत ए के लिए हर्ष दुबे 32, अंशुल कंबोज 23 और हर्षित राणा 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मुकेश कुमार खाता खोले बिना नाबाद लौटे। इससे पहले शुरुआती दिन भारत ए ने यशस्वी जायसवाल (24), कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (8) और सरफराज खान (92) के विकेट गंवाए थे। इंग्लैंड लायंस की ओर से जोश हुल और जमां अख्तर ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि एडी जैक ने दो और अजीत डाले तथा रेहान अहमद को एक-एक विकेट मिला। 

करुण ने की यादगार वापसी
भारत ए ने दूसरे दिन तीन विकेट पर 409 रन से पारी आगे बढ़ाई। करुण नायर 186 रन और ध्रुव जुरेल ने 82 रन से आगे खेलना शुरू किया। जुरेल तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन ऐसा करने से चूक गए। वहीं, करुण ने दोहरा शतक लगाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। करुण की सात साल बाद भारत की सीनियर टीम में वापसी हुई है और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले उन्होंने अपना दम दिखाया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed