फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A clean Swiped Sri Lanka A

भारत 'ए' ने श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप किया

Mon, 03 Jun 2019 09:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 03 Jun 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
India A clean Swiped Sri Lanka A
इंडिया ए - फोटो : पीटीआई
लेग स्पिनर राहुल चाहर (112 रन पर पांच विकेट) की दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत 'ए' ने दूसरे और अंतिम चार दिवसीय मैच के चौथे दिन सोमवार को यहां श्रीलंका 'ए' को 152 रन से हराकर श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की।
विज्ञापन


दो मैचों की इस श्रृंखला के पहले मुकाबले को भारत 'ए' ने पारी और 205 रन से जीता था। मैच के चौथे दिन भारत 'ए' को जीत के लिए तीन विकेट की जरूरत थी और भारतीय गेंदबाजों ने इस औपचारिकता को 16 ओवर में पूरा कर दिया।
विज्ञापन


दसवें विकेट के लिए विश्व फर्नांडो (32) और लाहिरू कुमारा (13) ने 43 की साझेदारी कर भारत को थोड़ा इंतजार जरूर कराया। श्रीलंका 'ए' को चौथी पारी में जीत के लिए 430 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन चाहर की स्पिन के आगे उनके ज्यादातर बल्लेबाज बेबस दिखे और पूरी टीम 66.4 ओवर में 277 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए चाहर के अलावा शिवम दुबे ने दो जबकि संदीप वारियर, जयंत यादव और आदित्य सरवटे को एक-एक सफलता मिली। भारत 'ए' ने पहली पारी में 269 रन बनाये थे जिसके जवाब में श्रीलंका की पारी 212 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में भारत ने 372 रन बनाकर श्रीलंका को जीत के लिए 430 रन का लक्ष्य दिया।


पहली पारी में शतक (117) और दूसरी पारी में अर्धशतक (60) लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर कोना भरत मैन ऑफ द मैच रहे। इन दोनों टीमों के बीच अब पांच मैचों की अनधिकृत एकदिवसीय श्रृंखला छह जून से खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed