फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india a beat new zealand a by 5 wickets in second unofficial ODI match

इंडिया ए ने 5 विकेट से न्यूजीलैंड ए को रौंदा, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

Sun, 09 Dec 2018 07:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
india a beat new zealand a by 5 wickets in second unofficial ODI match
मनीष पांडे - फोटो : Getty

कप्तान मनीष पांडे के नाबाद शतक और विजय शंकर के साथ चौथे विकेट के लिए उनकी 123 रन की भागीदारी से भारत ए ने रविवार को यहां दूसरे अनाधिकृत वनडे में न्यूजीलैंड ए को छह गेंद रहते पांच विकेट से पराजित किया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली।

विज्ञापन


बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ए ने अच्छी शुरूआत की। उसके लिए सलामी बल्लेबाज जार्ज वर्कर ने 99 रन की और विल यंग ने 102 रन की शतकीय पारी खेली जिनकी मदद से टीम ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 299 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


भारत ए के नवदीप सैनी और खलील अहमद दो-दो विकेट हासिल करने में सफल रहे जबकि सिद्धार्थ कौल, अक्षर पटेल और कृष्णप्पा गौतम को एक एक विकेट प्राप्त हुआ। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने 49 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष की नाबाद 111 रन की पारी के अलावा श्रेयस अय्यर और विजय शंकर ने 59-59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। मनीष ने 109 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के से 111 रन बनाए।  मनीष ने श्रेयस के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन और फिर विजय के साथ चौथे विकेट के लिए 123 रन की भागीदारी निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed