फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indi rae daughter of David warner is a fan of Virat Kohli plays like him

VIDEO: वॉर्नर की बेटी ने खुद को बताया विराट कोहली, पिता की गेंद पर लगाया शानदार शॉट

Mon, 11 Nov 2019 08:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 11 Nov 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
Indi rae daughter of David warner is a fan of Virat Kohli plays like him
विराट - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और सबके चहेते विराट कोहली के फैन की संख्या विश्वभर में फैली हुई है। रन मशीन के नाम से मशहूर और कई रिकॉर्ड के मालिक विराट युवाओं में काफी चर्चित हैं। भारत के युवा खासकर बच्चे विराट की तरह बनना चाहते हैं और उनसे सीखने की कोशिश करते हैं। अब इसी फैंस की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की बेटी  इंडी रे भी विराट कोहली बनना चाहती हैं।

विज्ञापन

वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने बेटी का एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इंडी बैटिंग करते वक्त खुद को विराट कोहली बताती दिख रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मजेदार बात बात यह है कि यह वीडियो खुद उनके पिता डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में वॉर्नर की बेटी उनके साथ क्रिकेट खेलती दिख रही हैं और उनसे कह रही हैं- 'आई एम विराट कोहली'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I’m not sure about this one 😂😂. Indi wants to be @virat.kohli Caption This?? 🤣🤣

A post shared by David Warner (@davidwarner31) on

विज्ञापन

इस विडियो को सबसे पहले वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने ट्विटर पर पोस्ट किया और बेटी को पिता के जैसा बताया। इसके बाद कैंडिस ने एक और वीडियो शेयर किया और लिखा, 'इस छोटी सी बच्ची ने भारत में काफी समय बिताया है और विराट कोहली बनना चाहती है।

 

बता दें कि वॉर्नर आईपीएल में हैदराबाद से खेलते हैं और उन्हें देश में काफी पसंद भी किया जाता है। वॉर्नर भी भारत में अपने परिवार के साथ काफी समय बिताते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed