फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs WI W: 'India will have to adopt aggressive attitude in ODI against West Indies', said Richa Ghosh

IND W vs WI W: 'भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में आक्रामक रवैया अपनाना होगा', बोलीं ऋचा घोष

Fri, 20 Dec 2024 02:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Dec 2024 02:54 PM IST
सार

घोष ने कहा कि टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली हार को भुलाकर नए सिरे से शुरूआत करना चाहती है। उन्होंने कहा, 'हम अतीत को भुलाकर नए सिरे से शुरूआत करना चाहते हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने आये हैं और नतीजे की परवाह किये बगैर ऐसा ही करेंगे।'

विज्ञापन
IND W vs WI W: 'India will have to adopt aggressive attitude in ODI against West Indies', said Richa Ghosh
ऋचा घोष-हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI

विस्तार

विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने टी20 सीरीज में जीत के बाद भारतीय महिला टीम से आत्ममुग्धता से बचने का आग्रह करते हुए तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने का आग्रह किया। घोष ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जमाया जिसकी मदद से भारत ने गुरुवार को तीसरे टी20 मैच में 217 रन बनाए। उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड में न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन और ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन


सीरीज 2-1 से जीतने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'हम इस लय को वनडे में बरकरार रखना चाहेंगे। हमें आक्रामक रवैया अपनाना होगा। यह नया मैदान है और हम पहले हालात का आकलन करके रणनीति बनाएंगे।' उन्होंने कहा कि वह हमेशा से आक्रामक बल्लेबाज रही हैं ।उन्होंने कहा, 'मैं हर मैच में आक्रामक बल्लेबाजी ही कना चाहती हूं । यह अभ्यास सत्र से आता है क्योंकि अभ्यास सत्र में अच्छा करने पर मैच में उसे दोहराना आसान हो जाता है। मैंने ऐसे ही तैयारी की है और इससे मुझे मदद मिलती है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से पावर हिटर रही हूं। मैंने अपने पिता को भी ऐसे खेलते देखा है। मैंने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है। इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग और महिला बिग बैश लीग में खेलने का काफी फायदा मिला। मैंने सोफी डेवाइन, डिएंड्रा डोटिन और हैरी दी (हरमनप्रीत कौर ) से इस पर काफी बात की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


घोष ने कहा कि टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली हार को भुलाकर नए सिरे से शुरूआत करना चाहती है। उन्होंने कहा, 'हम अतीत को भुलाकर नए सिरे से शुरूआत करना चाहते हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने आये हैं और नतीजे की परवाह किये बगैर ऐसा ही करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed